Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    July 2, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-नव प्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत-दिए गए गणवेश…

    July 2, 2026

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला सम्पन्न
    Blog

    घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला सम्पन्न

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला सम्पन्न

    आरंग।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल द्वारा घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला बैठक का आयोजन 08 अगस्त को स्थानीय विधायक कार्यालय नेता जी चौक आरंग किया गया । उक्त कार्यशाला में ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन व शिवशंकर वर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण, संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रह कर कार्यकर्ताओ को इस अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान किया। ध्रुव मिर्धा ने बताया हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ है जो लगातार चल रहा है, हम लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को सर्वोपरि करेंगे,‘मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़कर लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाना है । शिव शंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ताकि इस अभियान में युवा और महिलाओं को जागृत किया जा सके। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उससे पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए इस अभियान को पूर्ण करना है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की वैश्विक पहचान को और ज्यादा मजबूत किया है। इसके साथ ही 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम करना है। हर घर तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी रूप से हो, इस पर भी चर्चा हुई।

    कार्यक्रम की तीसरी कड़ी में स्वाधीनता संग्राम में शहीद लोगों के मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही शहीद सेनानियों की प्रतिमाओं/चित्रों पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हैं और इस दौरान विभाजन की विभीषिका के बारे में देश के हर नागरिक को बताना है कि किस तरह विभाजन की विभीषिका के दौरान लाखों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिक को लेकर मौन जुलूस, समाधान कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। डॉ. संदीप जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए हम सभी लगातार मेहनत करेंगे। घरों में तिरंगा लगाने के लक्ष्य को सबकी सहभागिता से पूरा करना है। हर घर तिरंगा अभियान में प्रभावी व्यक्तियों को जोड़कर उनका सम्मान भी किया जाएगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है। अपने बलिदानी क्रांतिकारियों और महापुरुषों को याद करते हुए और देश की सेवा में अपनी आहुति देने वाले शहीद जवानों को भी याद करते हुए उन्हें नमन करना है। तिरंगा अभियान के माध्यम से हम लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है।भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को सर्वोपरि करेंगे, हर घर तिरंगा अभियान हम एक महोत्सव के रूप में मनाएंगे ताकि भारत का शौर्य वैश्विक स्तर पर और भी बढ़े। इस कार्यशाला में वरिष्ठ नेता कृष्णकुमार भारद्वाज , भाजपा आरंग मंडल महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर , राकेश सोनकर ,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, विनोद साहू, लीला ध्रुव, मुरली चंद्राकर,शेखर साहू, गणेश साहू, भोलाराम साहू,सूरज शर्मा, बेदराम खूंटे, नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोशले, मंडल मंत्री दौलत साहू, धनंजय साहू, सीमा लोधी, डॉ पुरषोत्तम साहू, पुष्पा यादव, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन,सहकोषाध्यक्ष व पार्षद चित्ररेखा परमार, मीडिया प्रभारी सतीश मानु जलक्षत्री, सहप्रभारी शीतल बंजारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमिनी साहू, पार्षद नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी,पुष्कर साहू , भानमती सोनकर, वीरेंद्र कंडरा , पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, डॉ तोषण साहू, पंकज शुक्ला, सुशील जलक्षत्री,संतोष चंद्राकर किसान मोर्चा अध्यक्ष, विजय अग्रवाल, चैतराम पाल, आनंद मूर्ति अग्रवाल,दिलीप जलक्षत्री, सब्बीर खान, चेतन लल्लु जलक्षत्री, तुलाराम साहू, आशा वैष्णव,बसंती चंद्राकर, आशा साहू , रोहिणी साहू, संगीता साहू, बसंती साहू, मोंगरा,अशोक यादव, सूरज साहू, सतीश सोनकर, नागेश विश्वकर्मा, नंदकुमार ढीढी, यशपाल लोधी, चमन सिन्हा, कन्हैया पाल, जीतू पाल, कीर्तन पाल,राकेश कोशले सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    July 2, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-नव प्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत-दिए गए गणवेश…

    July 2, 2026

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    Vinod GuptaJuly 2, 202632 Views

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.