Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सावधान —“पीएम किसान योजना” के नाम पर APK (APP) फाइल से ट्रैक्टर मैकेनिक से 12 लाख की साइबर ठगी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
    Blog

    सावधान —“पीएम किसान योजना” के नाम पर APK (APP) फाइल से ट्रैक्टर मैकेनिक से 12 लाख की साइबर ठगी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 6, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सावधान —“पीएम किसान योजना” के नाम पर APK (APP) फाइल से ट्रैक्टर मैकेनिक से 12 लाख की साइबर ठगी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

    रायपुर, 6 अगस्त। राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ट्रैक्टर मैकेनिक को एक एपीके (APK) फाइल लिंक भेजकर अज्ञात जालसाजों ने 12 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशे से ट्रैक्टर मैकेनिक श्री महेश साहू ने राखी थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को उन्हें “पीएम किसान योजना” के नाम पर दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। जालसाजों ने इस फाइल को योजना से जुड़ी जानकारी बताकर खोलने के लिए प्रेरित किया।पीड़ित के अनुसार, लिंक खोलते ही उनके मोबाइल में तकनीकी समस्याएं आने लगीं। मोबाइल स्लो हो गया और फिर 19 जुलाई को उनकी सिम अचानक बंद हो गई। इसके बाद, 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से अज्ञात हैकरों ने विभिन्न बैंकों में कुल 38 बार ट्रांजेक्शन कर 12 लाख 3 हजार 158 रुपये की भारी राशि ट्रांसफर कर ली।पीड़ित को जब अपने खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद राखी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एपीके फाइल के ज़रिए मोबाइल को हैक करने और ओटीपी समेत बैंकिंग एक्सेस हासिल कर ठगी करने का प्रतीत हो रहा है।साइबर एक्सपर्ट्स की राय:विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की एपीके फाइलें सामान्य ऐप्स की तरह दिखती हैं, लेकिन इन्हें डाउनलोड करते ही मोबाइल का नियंत्रण हैकर के पास चला जाता है। इसके माध्यम से वह ओटीपी, बैंकिंग ऐप, और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

    पुलिस की अपील:

    रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को मोबाइल में इंस्टॉल न करें, चाहे वह किसी परिचित के व्हाट्सएप नंबर से ही क्यों न आई हो। यदि किसी योजना या योजना से संबंधित जानकारी चाहिए, तो केवल सरकारी वेबसाइट और एप्लिकेशन का ही उपयोग करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026181 Views

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.