Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बस स्टैंड में एक साथ 07 दुकानों के टूटे ताले-व्यापारियों में दहशत का माहौल
    Blog

    बस स्टैंड में एक साथ 07 दुकानों के टूटे ताले-व्यापारियों में दहशत का माहौल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बस स्टैंड में एक साथ 07 दुकानों के टूटे ताले-व्यापारियों में दहशत का माहौल

    आरंग। ग्राम लखौली बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार की रात 07 अज्ञात नकाबपोश चोरों ने धावा बोलते हुए एक साथ 07 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने देवव्रत ट्रेडर्स में लगी 2 सी सी कैमरा सोनी दुकान की रिसीवर व एक कैमरा सहित अन्य दुकांनो की सीसी कैमरा को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।उक्त घटना से व्यापारियों में भारी दहशत व हड़कंप मच गया है। चोरों ने ज्वेलरी दुकान से गहने के अलावा किराना दुकान ,इलेक्ट्रॉनिक दुकान , फुट वियर हॉटल सेलून सहित अन्य दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और सामान पर हाथ साफ किया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा भी हरकत में आया। एडिशनल एसपी रायपुर, आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लखौली बस स्टैंड में हुई चोरी का मुआयना किया। चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा खोजी डॉग स्क्वाड (डॉग स्क्वाड कुत्ता) को भी लाया गया, लेकिन कुत्ता भी कुछ सुराग नहीं दे पाया, जिससे पुलिस को फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

    Oplus_0

    पूर्व में अनेक बार अलग अलग दुकांनो में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही करने पर व्यापारियों में आरंग थाना के विरुद्ध नाराजगी भी दिखाई । व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय से बस स्टैंड क्षेत्र में रात्रि गश्त नहीं हो रही थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारी संघ ने प्रशासन से मांग की है कि चोरी की इस घटना की जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और व्यापारीयो की पुरानी मांग रात्रिकालीन गश्त शुरू की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।इधर चोरी के घटना के बाद हरकत में आये 140 दुकानदार के मालिको की मौजूदगी में व्यापारियों की आवश्यक बैठक आयोजित कर आज हुई चोरी की घटना पर रोष प्रकट करते हुए चोरी की घटना की बारीकी से जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की पुलिस प्रशासन से की।साथ ही आज से सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर रात्रिकालीन गश्त के लिए 3-4 चौकीदार नियुक्त करने का निर्णय लिया गया साथ ही प्रति दूकानदार प्रतिमाह 300 रु व्यापारी संघ में चौकीदारों के वेतन हेतु जमा करने का निर्णय लिया गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    Vinod GuptaJuly 1, 2026217 Views

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार…. आरंग। श्रीमती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.