Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सोसायटी में डीएपी खाद के लिए उमड़ी भीड़-इनकी निगरानी में हुआ शांतिपूर्ण वितरण
    Blog

    सोसायटी में डीएपी खाद के लिए उमड़ी भीड़-इनकी निगरानी में हुआ शांतिपूर्ण वितरण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 29, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सोसायटी में डीएपी खाद के लिए उमड़ी भीड़-इनकी निगरानी में हुआ शांतिपूर्ण वितरण

    Oplus_0

    आरंग। वर्तमान में आरंग जनपद क्षेत्र के गावो में धान की रोपाई व धान चलाई का कार्य जोरों पर है। किसानों के अनुसार धान की फसल को मजबूती देने के लिए डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद अत्यंत आवश्यक होता है। इसी आवश्यकता के चलते नारा (भानसोज) सहकारी समिति में जब डीएपी खाद का वितरण प्रारंभ हुआ तो बड़ी संख्या में किसान खाद लेने उमड़ पड़े।खाद की मांग अत्यधिक थी, लेकिन शासन स्तर से अपेक्षा के अनुरूप कम मात्रा में डीएपी खाद की आपूर्ति होने के कारण हालात तनावपूर्ण हो सकते थे। किसानों में चिंता इस बात को लेकर थी कि कहीं खाद कम न पड़ जाए। स्थिति को भांपते हुए समिति अध्यक्ष त्रिलोचन साहू स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और वितरण व्यवस्था की कमान अपने हाथ में ली।खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार का हो-हल्ला या वाद-विवाद न हो, इसके लिए किसानों को क्रमवार पर्ची के माध्यम से बुलाया गया। अध्यक्ष की निगरानी में समिति कर्मचारियों ने पारदर्शिता के साथ किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद का वितरण किया।इस दौरान अध्यक्ष त्रिलोचन साहू ने कहा, “हमने हर संभव प्रयास किया कि सीमित खाद अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे। किसानों से भी अनुरोध है कि संयम बनाए रखें, अगली खेप जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएगी।”कई किसानों ने समिति की व्यवस्था की सराहना की। गौरतलब है कि वर्तमान में क्षेत्र में इस समय धान की फसल को मजबूती देने के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता अत्यधिक है। किसानों ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप शीघ्र और पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नारा सोसायटी में हुए डीएपी खाद वितरण का यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि स्थानीय नेतृत्व सजग और जिम्मेदार हो तो किसी भी संभावित अव्यवस्था से बचा जा सकता है। अध्यक्ष त्रिलोचन साहू और उनकी टीम के कुशल संचालन से किसानों में विश्वास बना और एक बड़ी समस्या टल गई।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    Vinod GuptaJuly 1, 202654 Views

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.