Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जल लेकर पंचमुखी महादेव मंदिर आरंग पहुँचे कांवड़िए-इन्होंने किया पैर धोकर स्वागत
    Blog

    जल लेकर पंचमुखी महादेव मंदिर आरंग पहुँचे कांवड़िए-इन्होंने किया पैर धोकर स्वागत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 29, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जल लेकर पंचमुखी महादेव मंदिर आरंग पहुँचे कांवड़िए-इन्होंने किया पैर धोकर स्वागत

    आरंग। सावन माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा की आस्था और श्रद्धा से सराबोर दृश्य उस समय देखने को मिला जब सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर आरंग स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पहुँचे। शिवभक्तों के स्वागत में जनपद पंचायत आरंग के जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने परंपरागत भाव से कांवड़ियों के पाँव धोकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा साहू सभापति ज प आरंग के प्रतिनिधि महेश साहू परसकोल के सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सोहन साहू कन्हैय्या ध्रुव टीकम साहू गुल्लू के बबलु साहू लोकेश बंजारे सुरेंद्र साहू व बलराम साहू सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे । इस अवसर पर प्रीतम साहू ने कहा कि “शिवभक्तों का स्वागत कर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। सावन महिने की यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और अनुशासन की मिसाल भी है। महादेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे यही मेरी प्रार्थना है।”कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने विभिन्न गांवों से पैदल यात्रा करते हुए महानदी से जल भरकर पंचमुखी महादेव तक की लंबी दूरी तय की। आरंग नगर की सीमाओं में प्रवेश करते ही कांवड़ियों का ढोल-नगाड़ों पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।मंदिर परिसर में जलाभिषेक के पूर्व सामूहिक शिव आराधना, भजन कीर्तन और शांति के लिए प्रार्थना की गई। आरंग का पंचमुखी महादेव मंदिर इस अवसर पर शिवभक्तों से खचाखच भरा रहा, जहाँ “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में प्रीतम साहू के साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, मंदिर समिति और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। मंदिर प्रांगण में शिवभक्तों के लिए जलपान, स्वास्थ्य सहायता, छाया और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई थी।यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना की अभिव्यक्ति था, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बनी कि कैसे सेवा और श्रद्धा से जनप्रतिनिधि जन-जन के मन में स्थान बनाते हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    Vinod GuptaJuly 1, 202654 Views

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.