Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»15 दिन से बंद कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार खोले गए, जनता को मिली राहत
    Blog

    15 दिन से बंद कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार खोले गए, जनता को मिली राहत

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 23, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुन्द: 15 दिन से बंद कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार खोले गए, जनता को मिली राहत

    महासमुन्द की पुरानी कृषि उपज मंडी के दोनों मुख्य द्वारों को बंद कर दिए जाने के चलते आमजन को हो रही भारी परेशानी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गेट तत्काल खोलने की मांग की थी। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और भाजपा शहर मंडल आई.टी. सेल प्रभारी शरद मराठा ने मंडी सचिव पुरनसिंग कश्यप से पिटियाझर स्थित कार्यालय में मुलाकात की और 24 घंटे के भीतर गेट खोलने की मांग की थी।

    जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मंडी गेट बंद होने से वार्ड क्रमांक 14, 19, 20 और 21 के नागरिकों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आने-जाने वालों, स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रैफिक का दबाव पुराने मछली मार्केट रोड पर बढ़ गया था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

    सचिव पुरनसिंग कश्यप ने जनहित को ध्यान में रखते हुए तुरंत मंडी के दोनों द्वार खुलवा दिए। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन मंडी कॉम्प्लेक्स को शीघ्र पूर्ण कर व्यवस्थित करने का आश्वासन भी दिया।

    जनप्रतिनिधियों ने सचिव को सुझाव दिया कि काम्पलेक्स निर्माण में यदि कोई तकनीकी खामी है, तो जांच के उपरांत ही ठेकेदार को अंतिम भुगतान किया जाए। इसके साथ ही मंडी परिसर के आसपास की अव्यवस्था को दूर करने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन और तहसीलदार से समन्वय कर कार्यवाही करने की बात भी कही गई।

    नगरपालिका उपाध्यक्ष राठी ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि मंडी कॉम्प्लेक्स के आसपास असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026162 Views

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.