Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिला पंचायत की बैठक-जिला पंचायत सदस्य ने की आरंग विकासखंडों में चल रहे नियम विरूद्ध हॉस्पिटल पर कार्यवाही की मांग-दिए कई सुझाव…
    Blog

    जिला पंचायत की बैठक-जिला पंचायत सदस्य ने की आरंग विकासखंडों में चल रहे नियम विरूद्ध हॉस्पिटल पर कार्यवाही की मांग-दिए कई सुझाव…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिला पंचायत की बैठक-जिला पंचायत सदस्य ने की आरंग विकासखंडों में चल रहे नियम विरूद्ध हॉस्पिटल पर कार्यवाही की मांग-दिए कई सुझाव…

    आरंग। जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने ज़िला पंचायत रायपुर स्वास्थ्य एवं स्वछता(PHE) विभाग के बैठक में विकासखंडों में चल रहे नियम विरूद्ध हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए कई सुझाब दिए। वतन चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले में दोनों विभाग के समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु अपनी बातो को प्रमुखता से रखा जिसमें से मुख्य रूप से विकासखंडों में चल रहे नियम विरूद्ध हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने की मांग की तथा शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों तथा मशीनों के उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए जर्जर हो चुके भवनों के मरम्मत के लिए फण्ड उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। ज़िले के जिन जिन प्राइवेट हॉस्पिटलो के द्वारा आयुष्मान भारत के कार्ड से इलाज नहीं करने पर तथा पैकेज की जानकारी डिस्प्ले नहीं करने वाले हॉस्पिटलो पर कार्यवाही करने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि पी एच ई विभाग के द्वारा अपूर्ण पड़े सभी पानी टंकियों को तत्काल पूर्ण करने,बरसात को देखते हुए सभी टंकियों में दवाईया डालने व ख़राब पड़े हैंडपंपों को सुधारने व दवाई डालने की मांग की तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के गाँव रीवा में चपरीद डैम,निसदा डैम या नया रायपुर के झाँज जलाशय से ग्राम रीवा तक पाइप लाइन विस्तार कर पानी की समस्या को दूर करने हेतु प्रस्ताव बना कर शासन तक भेजने के लिए कहा। पानी की समस्या दूर करने के लिए रीवा में 70 एकड़ के तालाब में फ़िल्टर प्लांट लगाने हेतु प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए अपनी बात को रखी।वतन चंद्राकर ने रेड क्रॉस सोसाइटी रायपुर की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण किया।उक़्त बैठक में दोनों विभाग की सभापति श्रीमति सरोज चन्द्रवंशी,श्रीमति शैल महेंद्र साहू सदस्य ज़िला पंचायत रायपुर,ज़िला चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) रायपुर डॉ. मिथलेश चौधरी,अधीक्षण अभियंता पीएचई अनिल बच्चन,डॉक्टर प्रीति नरैन, समित अग्रवाल आयुष्मान भारत हेड रायपुर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    Vinod GuptaJuly 1, 2026217 Views

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना आरंग।प्रशासनिक कार्य संचालन व्यवस्था की दृष्टिकोण…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.