Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    September 3, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»योजनाओं को प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य : चंद्रहास
    Blog

    योजनाओं को प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य : चंद्रहास

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 4, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    योजनाओं को प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य : चंद्रहास

    झलमला एवं मराैद बीज प्रक्रिया केंद्र में आयोजित कृषक संगोष्ठी में निगम अध्यक्ष हुए शामिल

    बालोद व धमतरी जिले के प्रवास पर रहे बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा, छ.ग. शासन) चंद्रहास चंद्राकर 3 जुलाई को बालाैद व धमतरी जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने बालाैद जिले के झलमला तथा धमतरी जिले के मराैद स्थित बीज प्रक्रिया केंद्रों में आयोजित कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों को उन्नत कृषक बनने संबोधित किया।

    झलमला में आयोजित संगोष्ठी में जिले भर के विभिन्न ग्रामों से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी में कृषि नवाचार पर जोर, किसानों की समस्या पर संवाद, उन्हें योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि किसानों तक उसे प्रभावशाली रूप से पहुंचाना है। इस प्रकार की संगोष्ठियां किसानों को सीधे संवाद का अवसर देती हैं। उन्होंने महिला कृषकों को भी आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि आज कृषि में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बीज निगम की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी साझा की और किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नत बीज और तकनीकी जानकारी से लाभ लें। श्री चंद्राकर ने झलमला बीज प्रक्रिया केंद्र का किसानों के साथ निरीक्षण भी किया। झलमला के कार्यक्रम के पश्चात वे मराैद जिला धमतरी के लिए रवाना हुए तथा वहां भी संगोष्ठी में शामिल होकर किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। झलमला का कार्यक्रम बीज निगम प्रबंधक श्रीमती माधुरी बाला के समन्वय से हुआ। जिसमें जिले भर से पंजीकृत सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं को गंभीरता से जाना और कृषि क्षेत्र में उन्नति का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व बाल सुरक्षा संरक्षक आयोग अध्यक्ष यशवंत जैन, राकेश यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, शाहिद खान, मनोहर नाहटा, कमलेश सोनी, शरद ठाकुर, संतोष कौशिक, गिरजेश गुप्ता, पुष्पा साहू, दुर्जन सिंह साहू, कमल बजाज, विनोद गोस्वामी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में किसानों के अलावा संबंधित विभाग के बीज निगम प्रबंधक श्रीमती माधुरी बाला, उप संचालक कृषि आशीष चंद्राकर, सहायक बीज प्राधिकरण अधिकारी भारती कवासी नोबल साहू, आत्मा राम साहू, पुनेश्वर साहू, चिंतामणि साहू, एकेश्वर साहू, चिमन साहू, चैत राम सिन्हा, पुरंदर साहू, धनेश्वर साहू, अवध राम साहू, ध्रुव राम साहू, झुकम लाल साहू,रामेश्वर सिंहा, भारत लाल साहू, कृष्ण कुमार देशमुख, किसान सहित आलाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    निगम अध्यक्ष का भव्य स्वागत

    निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर के बालाेद आगमन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय बालाैद में कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम नगर आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ आदि भेंटकर स्वागत किया। इसके अलावा बालोद जिले के शिकारीटोला प्राथमिक शाला में निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख भी माैजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    September 3, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    Vinod GuptaSeptember 3, 2026163 Views

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.