Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पुण्यतिथि-मानवता वादी संस्कृति के प्रतीक के रूप में किया उनका स्मरण…
    Blog

    डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पुण्यतिथि-मानवता वादी संस्कृति के प्रतीक के रूप में किया उनका स्मरण…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 23, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पुण्यतिथि-मानवता वादी संस्कृति के प्रतीक के रूप में किया उनका स्मरण…

    आरंग।अग्रसेन योगासन शाखा अग्रवाल पारा आरंग आज विक्रम संवत2082 आषाढ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पूण्यतिथि मनाई गई।अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या आसन , प्राणायाम , ध्यान योग एवं ध्वज प्रणाम के बाद मुख्य अतिथि सूरज साहू एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष होरीलाल गुप्ता द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी , डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार , एवं गुरुजी सदाशिव गोलवलकर की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । मुख्य अतिथि सूरज साहू ने अपने उध्बोधन में कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक थे , जो आज भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाने जाते हैं । वे मानवता वादी संस्कृति के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं । कार्यक्रम के अध्यक्ष होरीलाल गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा तथा धारा 370 को राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा मानते हुए विरोध किया था ।वे कहते है कि एक देश-दो विधान , दो प्रधान , दो निशान नही चलेगा। अभिनेष अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुत विद्वान थे मात्र 23 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गए थे ।आज हमें उनके गौरवशाली इतिहास महान विचार , एवं उनकी सोच को युवा पीढ़ी तक पहुंचने की आवश्यकता है । दीपक साहेब गुरुगोश्वामि ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के मृत्यु के बाद देश में भारतीय जनता पार्टी एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा एक ही नारा गूँजने लगा।जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है । शंकर पाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारतीय के महान सपूत थे ,वे भारतीय मूल्यों , सामाजिक ,आर्थिक दुष्प्रभाव के खिलाफ थे । इस अवसर पर बृजेश अग्रवाल , रविन्द्र अग्रवाल ,ओम गुप्ता ,शिव कुमार गुप्ता , बलराम साहू , गोपाल पाल ,रामकुमार कंसारी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त अशोक कुमार ठाकुर द्वारा किया गया ।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 202655 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.