Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    अवैध कब्जा हटाने संकल्पित अब इस पंचायत ने शासकीय भूमियों में अवैध कब्जा हटाने का किया प्रस्ताव पारित-इन्हें सौपा ज्ञापन….

    July 3, 2026

    अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कोटवारों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-इन्हें सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन…

    July 3, 2026

    खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार ने की ये अपील-धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति
    छत्तीसगढ़

    कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी के कौशल्या धाम में जल्द ही भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। भगवान राम के ननिहाल कहे जाने वाले इस पावन स्थल पर अब 51 फीट ऊंची नई मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसे ग्वालियर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम ने तैयार किया है। sandstone से बनी यह प्रतिमा तीन हिस्सों में तैयार की गई है, जिसे ट्रेलर के ज़रिए कौशल्या धाम लाया जाएगा और यहीं जोड़कर स्थापित किया जाएगा। अब तक इस पर 72 से 74 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

    मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले भुगतान में देरी की वजह से काम रुका था, लेकिन अब मूर्ति पूरी तरह तैयार है और एक हफ्ते के भीतर छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगी।

    गौरतलब है कि चंदखुरी का कौशल्या माता मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां माता कौशल्या की प्रतिमा भगवान राम को गोद में लिए हुए दिखाई देती है। यह मंदिर 10वीं शताब्दी में बना था और इसका प्राकृतिक परिवेश इसे और भी खास बनाता है।

    विवादों की बात करें तो साल 2021 में कांग्रेस शासन में 51 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर भाजपा नेताओं ने बनावट और चेहरे की अभिव्यक्ति को लेकर आपत्ति जताई थी। भाजपा सरकार में धर्मस्व मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल ने नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी, जो अब मूर्त रूप लेने जा रही है। नई मूर्ति के स्थापित होते ही कौशल्या धाम की आभा और अधिक बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    अवैध कब्जा हटाने संकल्पित अब इस पंचायत ने शासकीय भूमियों में अवैध कब्जा हटाने का किया प्रस्ताव पारित-इन्हें सौपा ज्ञापन….

    Vinod GuptaJuly 3, 2026205 Views

    अवैध कब्जा हटाने संकल्पित अब इस पंचायत ने शासकीय भूमियों में अवैध कब्जा हटाने का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.