Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ऐन बोनी के वक्त किसान लगा है है सोसायटी का चक्कर-खाद के आभाव को लेकर CM को ज्ञापन…
    Blog

    ऐन बोनी के वक्त किसान लगा है है सोसायटी का चक्कर-खाद के आभाव को लेकर CM को ज्ञापन…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 17, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ऐन बोनी के वक्त किसान लगा है है सोसायटी का चक्कर-खाद के आभाव को लेकर CM को ज्ञापन…

    Oplus_0

    आरंग । मानसून आने की खबरों के बीच खंडवृष्टि वाले इलाकों में किसानों ने धान बोनी शुरू कर दी है पर सोसायटियों में सामयिक खाद उपलब्ध नहीं है जिसके चलते किसान परेशान हैं और सोसायटियों का चक्कर काट रहे हैं जहां से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा । इधर सोसायटियों में खाद की कमी है तो दूसरी ओर व्यापारियों के पास उपलब्ध खाद अधिक कीमतों पर खरीदने किसान मजबूर हैं । अकेले मंदिर हसौद , आरंग व चंदखुरी सहकारी बैंक शाखा के अधीनस्थ आने वाले 30 सोसायटियों के अधीनस्थ 125 ग्रामों के किसानों की मांग को पूरा करने इन समितियों को लगभग 3 हजार टन सामयिक खाद की आवश्यकता है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात होने की जानकारी देते हुये किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन भेज अविलंब सोसायटियों में खाद भंडारण की सुनिश्चित व्यवस्था कराने की मांग की है ।केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ आने वाले इन शाखाओं के किसानों से मिल रही शिकायत की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री को मेल से प्रेषित ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि धान बोनी के समय किसानों द्वारा डी ए पी खाद खेतों में डाला जाता है । वैश्विक कारणों के चलते इस कृषि सत्र में डी ए पी की अनुपलब्धता को देखते हुये शासन ने वैकल्पिक खाद का उपयोग करने का आग्रह किसानों से किया था व वैकल्पिक खाद के रूप में एन पी के अग्रिम खाद उठाव योजना के तहत मांग के मुकाबले कम मात्रा में सोसायटियों को उपलब्ध कराया गया था जो खाद भी अब सोसायटियों में नहीं है । डी ए पी का वैकल्पिक खाद अविलंब सोसायटियों में भंडारण कराने का आग्रह करते हुये जानकारी दी गयी है कि फिलहाल किसानों को यूरिया खाद की जरूरत नहीं है पर निकट भविष्य में इसकी जरूरत पड़ने वाली है और इसका भी सोसायटियों में मांग के अनुरूप भंडारण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । यूरिया खाद प्रदाय करने वाले एक कंपनी द्वारा सालिड यूरिया के बदले लिक्विड यूरिया का उठाव करने की कहीं कहीं दबाव बनाये जाने की कथित शिकायत की भी पुष्टि कर किसानों के मांग के अनुरूप यूरिया खाद उपलब्ध कराने का भी आग्रह ज्ञापन में किया गया है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026146 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.