Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-कॉम्प्लेक्स में सजे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा-06 जुआरी गिरफ्तार

    September 24, 2026

    राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस-स्वयंसेवकों ने लिया समाज सेवा का संकल्प

    September 24, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत तुमगांव में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»आज का राशिफल, 9 जून 2025: सोमवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal
    देश-विदेश

    आज का राशिफल, 9 जून 2025: सोमवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 9, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj ka Rashifal, 9 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (9 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (9 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि (Aries Horoscope)
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। निवेश से लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शिव जी को जल चढ़ाना लाभदायक होगा।

    वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
    आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। मित्रों से सहयोग मिलेगा लेकिन भावनाओं पर काबू रखें। नहीं तो कुछ गड़बड़ हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

    मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
    नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इसलिए समय रहते कार्य को पूरा करें। वाणी में मधुरता रखें। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

    कर्क राशि (Cancer Horoscope)
    अगर किसी बात को लेकर पारिवारिक तनाव काफी समय से है तो आज ठीक हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी से मतभेद संभव है, संवाद बनाकर रखें। किसी पर भी टिप्पणी करने से बचें।

    सिंह राशि (Leo Horoscope)
    कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी लोगों का समर्थन और मार्गदर्शन मिलेगा। पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के योग हैं। धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। फालतू के कार्यों पर ध्यान देने से बचें।

    कन्या राशि (Virgo Horoscope)
    किसी कारणवश आपका दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। लेकिन शाम के समय आपको खुशहाली मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। ध्यान और पूजा से राहत मिलेगी। योग के लिए भी समय निकालें।

    तुला राशि (Libra Horoscope)
    आज के दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में प्रगति के योग हैं। चांदी खरीदना शुभ रहेगा। यानी कि आज का दिन आपके फेवर में रहेगा।

    वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
    मन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए आप जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय न लें। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अकेलेपन का एहसास हो सकता है।

    धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
    दिन आपका आज उत्साहजनक रहेगा। किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है। सामाजिक और पारिवारिक कामों में व्यस्तता रहेगी। अपने लिए भी समय निकालें। मित्रों से सुखद भेंट होगी।

    मकर राशि (Capricorn Horoscope)
    कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की वजह से आपको काम बढ़ जाएगा। कार्य कुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। पुराने संपर्क लाभ देंगे। मां लक्ष्मी की पूजा करें। यात्रा पर भी जाने का प्लान बनेगा।

    कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
    भाग्य आपका साथ देगा। भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अनुकूल है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। गुरुजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपको मिलेगा।

    मीन राशि (Pisces Horoscope)
    किसी से बहसवाजी करने से बचें। नहीं तो आपको मानसिक चिंता सता सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ कोई अनुबंध कर सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। शनि स्तोत्र का पाठ करें। लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-कॉम्प्लेक्स में सजे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा-06 जुआरी गिरफ्तार

    Vinod GuptaSeptember 24, 2026444 Views

    आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-कॉम्प्लेक्स में सजे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा-06 जुआरी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.