Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री रामचरितमानस महायज्ञ-तैयारी हेतु कल 26 अप्रेल को यहां होगी बैठक…

    April 25, 2026

    जनगणना पोर्टल में ‘छत्तीसगढ़ी भाषा’ को शामिल करने हेतु इन्होंने खोला मोर्चा-सौंपा ज्ञापन

    April 25, 2026

    शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न-इस दिन की जायेगी परीक्षा परिणामों की घोषणा…

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: शनिदेव इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, आज बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: शनिदेव इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, आज बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    7 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज चम्पक द्वादशी व्रत है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक वरियान योग रहेगा। उसके बाद परिध योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन लाभ होगा जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकते हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको प्रेम और सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक मिलेगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। 

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 8

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज कार्य स्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नज़दीकियां बढ़ाएगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, आपकी थोड़ी गलतफहमी की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    कर्क राशि- लेखकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज इन्हें अपने लेखन शैली से जीवन में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्य से नये वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी काम को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है। 

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि- दिन आज व्यस्तता के साथ गुजरेगा फिर भी आपको यह सोचकर अच्छा लगेगा कि आज आपने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। इसके साथ ही आप घर वापस आकर अगले दिन के लिए टारगेट सेट करेंगे साथ ही आप अगर घर में कोई परिवर्तन संबंधी निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। बिजनेस करने वालों के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा। पारिवारिक कलह से आज मुक्त होंगे। आज आप लोगों से मिलने पर सकारात्मक बातों का ही प्रयोग करेंगे। 

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिन्त हो जाएं, ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। साथ ही आज ज्यादा तनाव लेने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    तुला राशि- आज आपका दिन रोज से अच्छा रहेगा। आप अपने कामकाजी जीवन से थोड़ा ब्रेक लेकर जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। यह आपके अपने रिश्ते को संजोए रखने के लिए आवश्यक कदम होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप न होनें दें। सबसे बातचीत अवश्य करें। व्यापारिक जीवन में मनचाहा परिणाम मिलेगा व्यवसाय के संबंध में आपके लिए साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। इसके साथ ही आज उलझनें सुलझेंगी और बिगड़ते काम बनेंगे।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आपको कोई नयी जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से कोई मनपसंद सामान खरीदेंगे। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा, आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज दोस्तों और संबंधियों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से आप अपने आपको बढ़िया महसूस करेंगे। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे तो आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि- आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। इससे परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाला है। करियर में बदलाव आयेगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। आपकी सोच में बदलाव आयेगा, यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। नियमित खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जरुरतमंदों को भोजन कराएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे। 

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि- आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर न करें। आपकी मेहनत से आय में इजाफा होगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। आज आप बेकार के तर्कों से बचें। पहले किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा आप अच्छी बचत कर पाएंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री रामचरितमानस महायज्ञ-तैयारी हेतु कल 26 अप्रेल को यहां होगी बैठक…

    Vinod GuptaApril 25, 2026

    श्री रामचरितमानस महायज्ञ-तैयारी हेतु कल 26 अप्रेल को यहां होगी बैठक… आरंग।आरंग नगर की पुण्यभूमि…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.