Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए संकल्पित रहने की इन्होंने ली शपथ
    Blog

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए संकल्पित रहने की इन्होंने ली शपथ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए संकल्पित रहने की इन्होंने ली शपथ

    Oplus_131072

    आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को आरंग के राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ राजीव गांधी को याद किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में स्थित स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के नवनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राजीव गांधी ने दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व के साथ आधुनिक भारत की नींव रखी।उन्होंने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भविष्य की दिशा तय की।भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया, जिससे लोकतंत्र की जड़े गांव-गांव तक मजबूत हुई इसके अलावा उन्होंने नवोदय विद्यालयों की स्थापना,मतदाता आयु सीमा को 21 से घटाकर 18 वर्ष करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसलों से युवाओं और शिक्षा को नई दिशा दी। उद्बोधन के पश्चात पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए संकल्पित रहने की शपथ दिलाई।श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल साहू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगलमूर्ति अग्रवाल, कृष्णकुमार चंद्राकर, नगर पालिका मंदिरहसौद के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर, महिला कांग्रेस से केसरी मोहन साहू,भारती देवांगन, राजेश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद आरंग एवं मंदिरहसौद के पार्षदगण रेखराम पात्रे, समीर गोरी, खिलावन निषाद, ओमप्रकाश यादव, गौरी देवांगन, उपेन्द्र साहू, मंजू चंद्राकर, राजेश्वरी साहू, भूमिका ध्रुव, रामकृत साहू, धन्ना साहू, चम्मन कोशले, पिन्टू निर्मलकर, नेहरू डाण्डे, भरत लोधी, गणेश बांधे, जय डहरिया, गुरूचरण मिरी, अजीत कोशले, शोभित साहू, विनीत पाण्डेय, देवेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026176 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.