नगर पालिका अध्यक्ष पद-राष्ट्रीय दल द्वारा पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीद्वार को टिकट नही दिए जाने पर ओ.बी.सी. न्याय मोर्चा इन्हें उतारेगी मैदान पर

आरंग।आरंग नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु दोनो प्रमुख राष्ट्रीय दल द्वारा किसी भी अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीद्वार को टिकट नही दिए जाने की स्थिति में ओ.बी.सी. न्याय मोर्चा की और से जनक लाल (राजू) साहू को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की है। आज 25 जनवरी को जनक लाल साहू द्वारा अपने ओ.बी. सी. न्याय मोर्चा आरंग पदाधिकारीयों एवं सदस्यो के साथ अध्यक्ष पद हेतु नमांकन फॉर्म खरीदा गया।आपको बता दे की 21 जनवरी 2025 को आरंग नगर में ओ.बी.सी. न्याय मोर्चा का गठन किया गया तथा इसी संगठन ने राष्ट्रीय दल भाजपा एवं कांग्रेस यदि किसी भी अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को अध्यक्ष पद की दावेदारी न दिए जाने पर अपना प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव पारित किया है।बता दे की नगर पालिका आरंग का अध्यक्ष पद अनारक्षित (सामान्य) रखा गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


