Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»परीक्षा को गंभीरता से लें एवं बच्चों को अगले विषय की तैयारी अवश्य करवाएं – लीलाधर सिन्हा
    Blog

    परीक्षा को गंभीरता से लें एवं बच्चों को अगले विषय की तैयारी अवश्य करवाएं – लीलाधर सिन्हा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 17, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    परीक्षा को गंभीरता से लें एवं बच्चों को अगले विषय की तैयारी अवश्य करवाएं – लीलाधर सिन्हा

    जाति प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी की उपलब्धि पर वि. ख. शि.अधिकारी ने चिंगरौद के शिक्षकों को बधाई दी।

        शासकीय स्कूलों में चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी का जायजा लेने तथा सही समय पर शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं आने जाने का पता लगाने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा का निरंतर दौरा कार्यक्रम चल रहा है इसी कड़ी में वे संकुल समन्वय लक्ष्मीनाथ साकरिया के साथ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद का आकस्मिक निरीक्षण किया।
    
            आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सिन्हा ने शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों की परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए जिस प्रकार शिक्षकों ने तीनों ही कक्षाओं के बच्चों को कक्षा अनुसार अल्टरनेट तरीके से रोल नंबर (पेन नंबर) एवं नाम सहित टेबल में स्टिकर लगाकर बैठक व्यवस्था की गई है वह सराहनी है। परीक्षा के दौरान उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछा कि परीक्षा में प्रश्न ज्यादा कठिन तो नहीं आया है ? तथा शिक्षकों के द्वारा परीक्षा समाप्ति के पश्चात अगली परीक्षा विषय के बारे में तैयारी करवाते हैं कि नहीं ? जिस पर बच्चों ने शिक्षकों के द्वारा अगले विषय की तैयारी करवाए जाने की बात कही। 
    
    
    
         विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा समाप्ति के पश्चात बच्चों को अगली विषय की तैयारी अवश्य करवाए साथ ही नियमित समय पर आने और जाने का ध्यान रखें, शिक्षक डायरी प्रतिदिन संधारण करें एवं पाठ्यक्रम पंजी के अनुसार कक्षा में शैक्षणिक अध्ययन कराने को कहा तथा स्कूल परिसर में किसी भी शिक्षक या सामुदायिक व्यक्ति अथवा बच्चों को मद्यपान- नशापान, गुटखा व तंबाकू का सेवन नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों की जाति प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी की उपलब्धि पर उन्होंने शिक्षकों को बधाई दी।
    
         परीक्षा समाप्ति के पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सिन्हा ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया साथ ही सप्ताह में दो बार बच्चों को खीर - पुड़ी, अचार एवं पापड़ दिए जाने की बात कही।  उक्त अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक गणेश राम चंद्राकर, वरिष्ठ शिक्षक पोखनलाल चंद्राकर, योगेश कुमार मधुकर एवं डीगेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026144 Views

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.