बड़ी खबर-आरंग पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारीयो की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी-कल से ये कर्मचारी भी जा सकते है हड़ताल पर

आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है।जिसके चलते सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित कार्यालयीन कार्य सीधा प्रभावित होने के साथ साथ अब कचरा कलेक्सन का काम भी बंद हो गया है।नगर पालिका के परमानेंट कर्मचारी भी कल 11 दिसम्बर से महासंघ के आव्हान पर हड़ताल में जाने की घोषणा कर चुके है। ऐसे में मुलभुत सुविधाएं कैसे संचालित होगी आने वाला समय ही बताएगा । आपको बता दे की नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर ये कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चले गये है। प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांग है कि नगरीय निकाय में उन्हे सीधा वेतन दिया जाए तथा अन्य विभागों की तरह 4 हजार रूपए श्रम सम्मान राशि प्रदान की जाए। श्रमिक ठेकेदारों के माध्यम से कम वेतन पर काम करने का भी विरोध करते हुए ठेका प्रथा बंद करने की भी मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आरंग नगर पालिका परिसर में जमा हो कर अपनी मांगों को लेकर सामूहिक प्रदर्शन कर रहे है।पार्षद शरद गुप्ता तथा पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर धरना स्थल पर पहुच कर कर्मचारियो को अपना समर्थन दिए है इसके पहले शिवसैनिकों ने भी इनके मांगो को जायज बताते हुए समर्थन दिया था।
विनोद गुप्ता-आरंग


