गौरा-गौरी उत्सव का आयोजन-02 नवम्बर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक गौरा-गौरी उत्सव समिति शास्त्री नगर अकोली रोड अखाड़ा वार्ड 13-14 के द्वारा गौरा गौरी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे आयोजित विभिन्न कार्यक्रम इस प्रकार है। 29 अक्टूबर मंगलवार, प्रतिदिन रात्रि 8 बजे, फूल कूचना 31 अक्टूबर गुरुवार दोपहर 12 बजे से चुलमाटी 31 अक्टूबर गुरुवार रात्रि 12 बजे कलशा स्वागत एवं गौरा-गौरी स्वागत कार्यक्रम सुबह तक…01 नवंबर शुक्रवार – गौरा-गौरी दर्शन एवं पूजा अर्चना गौरा चौरा में 01 नवम्बर शुक्रवार-डांस प्रतियोगिता रात्रि 8 बजे से 02 नवम्बर शनिवार को विसर्जन शोभा यात्रा प्रात: 10 बजे से नगर भ्रमण कर पण्डरी तालाब में विसर्जन किया जायेगा।सभी आयोजन शास्त्री नगर अकोली रोड अखाड़ा वार्ड 13-14 में सम्पन्न होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग


