Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»80 वां स्वतंत्रता दिवस-केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने किया ध्वजारोहण-मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन
    Blog

    80 वां स्वतंत्रता दिवस-केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने किया ध्वजारोहण-मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 15, 2026167 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    80 वां स्वतंत्रता दिवस-केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने किया ध्वजारोहण-मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

    जांजगीर-चांपा।15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में कौशल विकास एव तकनीकी शिक्षा रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय क्र 1 जांजगीर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृ़क्षारोपण भी किया। इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, आशुतोष गोस्वामी,आनंद मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी एवं परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल जांजगीर एवं परेड जुनियर वर्ग एनसीसी ज्ञानदीप को मिला प्रथम स्थान

    Oplus_131072

    परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर को द्वितीय एवं एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर को तृतीय प्राप्त हुआ। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी ज्ञानदीप उमावि जांजगीर प्रथम, एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालक द्वितीय एवं एनसीसी सेजेस क्रमांक 1 बालिका जांजगीर को तृतीय स्थान मिला। गाईड दल में प्रथम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टानी जांजगीर एवं शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांजगीर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी को प्रथम स्थान, ज्ञानदीप उमावि जांजगीर को द्वितीय तथा सेजेस चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

    Oplus_131072

    कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
    कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान एवं शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202636 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.