संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती-वाराणसी से पवित्र माटी व जलयुक्त कलश पंहुचा आरंग-भव्य स्वागत वंदन के साथ यहां किया गया स्थापित
आरंग।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के निमित्त आयोजित ‘प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान’ के तहत वाराणसी से पवित्र माटी व जलयुक्त कलश आज मोरध्वज की पावन नगरी आरंग पंहुचा। जिसे भव्य स्वागत वंदन के साथ रविदास नगर में स्थित संत रविदास मंदिर में स्थापित किया गया है।आपको बता दे की संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ये पवित्र कलश को नगर तथा ग्रामीण अंचल में सर्व समाज की भागीदारी के साथ जन जन तक पहुचाया जायेगा। बीजेपी रायपुर ग्रामीण को मिले इस कलश को विभिन्न मण्डल इकाइयों को वितरित किए जाएंगे जो मण्डल के प्रमुख गाँवों में जाएंगे और विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिरों में ये कलश रखे जाएंगे।इस अवसर पर चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू महामन्त्री अशोक चंद्राकर उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, भाजपा रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष अभिषेक तंबोली,पार्षद नरेंद्र लोधी, राजेश साहू, पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर,कृष्ण कुमार भारद्वाज जनपद सदस्य पद्मिनी साहू रामु मिर्धा सहित बीजेपी के कार्यकर्त्ता एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



