Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के बैनर तले होगा ये आयोजन…

    May 4, 2026

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष…

    May 2, 2026

    बागबाहरा जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल, निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर में 26 हितग्राही चिन्हांकित

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»3 Nov 2025 Rashifal: सोमवार के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    3 Nov 2025 Rashifal: सोमवार के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    3 November 2025 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ आज दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष व्रत है। जानिए, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी।

    मेष राशि: आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है। 

    शुभ रंग: नीला

    शुभ अंक: 2

    वृष राशि: दांपत्य जीवन में मधुरता और आर्थिक स्थिरता

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा और सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे। 

    शुभ रंग: पर्पल
    शुभ अंक: 6

    मिथुन राशि: रिश्तों में मधुरता और आर्थिक प्रगति

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें, तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज अपनी उपलब्धियां का गुणगान न करें। आज आपका नजदीकी रिश्तेदार अथवा मित्र जलन की भावना से आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। 

    शुभ रंग: ग्रे
    शुभ अंक: 6

    कर्क राशि: नौकरी और रिश्तों में सुधार के संकेत

    आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य करेंगे। 

    शुभ रंग: पीला
    शुभ अंक: 1

    सिंह राशि: मान-सम्मान और लाभ के योग

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। 

    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 8

    कन्या राशि: सफलता और ऊर्जा का दिन

    आज का दिन लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपका ज्यादा समय माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

    शुभ रंग: गोल्डन
    शुभ अंक: 7

    तुला राशि: निवेश में लाभ और वैवाहिक सुख

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं। 

    शुभ रंग: पिंक
    शुभ अंक: 6

    वृश्चिक राशि: शिक्षा और परिवार में शुभ समाचार

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। 

    शुभ रंग: पीला
    शुभ अंक: 3

    धनु राशि: रिश्तों में प्रेम और परिश्रम का फल

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है । इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। साथ ही आप कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज किसी विशेष व्यक्ति के मार्गदर्शन से खास काम बेहतरीन तरीके से होगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे।

    शुभ रंग: सिल्वर
    शुभ अंक: 5

    मकर राशि: लंबे समय से रुके हुए अधूरे काम होंगे पूरे

    आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं । ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी । इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा । भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। 

    शुभ रंग: नीला
    शुभ अंक: 2

    कुंभ राशि: धार्मिक रुझान और रिश्तों में मजबूती

    आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर भी आ सकता है, जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपना काम ध्यान पूर्वक करें। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

    शुभ रंग: नीला
    शुभ अंक: 7

    मीन राशि: नए अवसर और सम्मान का समय

    आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा । माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे । ट्रिप के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। ये विचार आपको मुनाफा देने में मदद करेंगे।

    शुभ रंग: काला
    शुभ अंक: 1

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के बैनर तले होगा ये आयोजन…

    Vinod GuptaMay 4, 2026

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.