21 फरवरी को यहां होगा आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक महासम्मेलन

आरंग।प्रतिवर्ष अनुसार आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक महासम्मेलन ग्राम बेनीडीह में 21 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।प्रथम पाली में कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सुबह 11 बजे आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज भवन आरंग में भगवान बूढादेव का पुजा अर्चना ईश्वर छेदैहा भुमका पुजारी जी के करकमलों से किया जाएगा ततपश्चात शाम 4 बजे ग्राम बेनीडीह में पुजा अर्चना के साथ सामाजिक पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है साथ ही अतिथि आगमन एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया गया है।इसके साथ ही रात्रि 9 बजे सामाजिक परिचर्चा एवं वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा। इस बाबत परिक्षेत्र के सभी गांवों के पंचों को आमंत्रित किया गया है और सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की निवेदन किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

