Blog

07 फ़रवरी को आरंग में सामूहिक उपनयन(जनेऊ) संस्कार का आयोजन

07 फ़रवरी को आरंग में सामूहिक उपनयन(जनेऊ) संस्कार का आयोजन

आरंग। ब्राह्मण समाज आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय ब्राह्मण समाज सभा भवन मे गत दिवस कार्यकारिणी बैठक का आयोजन कर सर्वसम्मति से सामुहिक उपनयन संस्कार (जनेऊ संस्कार) कराने का निर्णय लिया गया।उक्त उपनयन संस्कार संपुर्ण वैदिक रीति से विद्वत आचार्यों द्वारा माघ शुक्ल पक्ष 10, दिन -शुक्रवार, दिनांक 07 फरवरी 2025 को संपन्न कराया जावेगा। यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज भवन, ब्राह्मण पारा आरंग में आयोजित है।इस उपनयन संस्कार (जनेऊ संस्कार) कार्यक्रम आयोजन की सुचना ग्रामीण क्षेत्रों में भी समाज जनों तक आप सभी पहुचानें का भी निर्णय गया ताकि सभी जन उक्त कार्यक्रम से लाभान्वित हो सके। बैठक में संरक्षक गण अनिल शुक्ला,जदुनंदन शुक्ला, प्रमुख सलाहकार पं.भानू प्रताप शर्मा,शैलेन्द्र शुक्ला,माणिक लाल मिश्रा, संदीप शर्मा,सुरेश शर्मा अध्यक्ष, प्रद्युम्न शर्मा उपाध्यक्ष, हरीश दीवान सचिव, आलोक शुक्ला कोषाध्यक्ष, सह सचिव अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यगण कमलनारायण शर्मा, मुकेश शर्मा,जितेंद्र शर्मा,चंद्रेश तिवारी, राहुल जोशी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button