Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विधायक के वादे पर ऐतबार लेकिन शराब दूकान बंद होने के प्रशासकीय आदेश जारी होने तक जारी रहेगा धरना
    Blog

    विधायक के वादे पर ऐतबार लेकिन शराब दूकान बंद होने के प्रशासकीय आदेश जारी होने तक जारी रहेगा धरना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधायक के वादे पर ऐतबार लेकिन शराब दूकान बंद होने के प्रशासकीय आदेश जारी होने तक जारी रहेगा धरना

    Oplus_0

    आरंग । ग्राम खौली में शराब दूकान खोलने के इच्छुकों से शासन द्वारा निविदा आमंत्रित करने के चलते बीते 25 जून से धरना – प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह द्वारा शराब दूकान न खुलने देने के कथित वादे के बाद आज ग्रामीणो की बैठक में वादे पर ऐतबार तो किया‌ गया लेकिन बतौर ऐहतियात प्रशासनिक आदेश जारी होने तक धरना को जारी रखने का निर्णय लिया । प्रतिनिधि मंडल व श्री गुरु के बीच हुयी चर्चा व किये गये वादे की जानकारी श्री गुरु के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे पूर्व क्षेत्रीय जनपद सदस्य संजय शर्मा ने धरना में बैठे ग्रामीणों को दी ।
    ज्ञातव्य हो कि बीते मार्च माह में ही खौली में शराब दूकान खोलने के प्रयास की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीणों ने एक दिनी धरना – प्रदर्शन का आयोजन कर अपना विरोध दर्ज कराया था । इस आयोजन में शिरकत करने आये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में से एक शराब विरोधी मुहिम में जुटे किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने शराब दूकान खोलने पंचायत द्वारा प्रस्ताव दिये जाने का रहस्योद्घाटन कर माहौल को गर्म कर दिया था जिसका पंचों द्वारा विरोध भी किया गया। इससे गर्म हुये माहौल के ‌बीच ही सरपंच द्वारा प्रस्ताव देने की जानकारी देते हुये बतलाया गया कि मंदिर हसौद तहसीलदार द्वारा अपने कार्यालय में उसके सहित पंचायत सचिव व कम्युनिस्ट आपरेटर को अपने कार्यालय में बुला जबरिया प्रस्ताव लिखवाया गया है जिसकी जानकारी पंचों को नहीं है। इस पर इसकी लिखित शिकायत शासन – प्रशासन के उच्च अधिकारियों से करने का आग्रह किया गया जो मिली जानकारी के अनुसार नहीं किया गया है । इधर इसके बाद क्षेत्रीय विधायक से मिलने गये प्रतिनिधि मंडल द्वारा कथित रूप से आश्वासन मिल जाने की जानकारी दिये जाने से संतुष्ट ग्रामीणों ने आंदोलनात्मक रुख़ न अपनाने का निर्णय ले लिया । इसी जुलाई माह में खौली में शराब दूकान खोलने के लिये जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से निविदा आमंत्रित किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते 25 जून से पुनः धरना – प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसे नजदीकी ग्रामों के जनप्रतिनिधियों सहित प्रबुद्ध व जागरूक ग्रामीणों का समर्थन दिनोंदिन बढ़ रहा था । ंइधर इस आयोजन से जुड़े सूत्रों के अनुसार शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय नजदीकी ग्राम टेकारी निवासी श्री शर्मा ने जबरिया प्रस्ताव के विरुद्ध शिकायत न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये धरना में शिरकत न कर नैतिक समर्थन देते हुये ग्रामवासियों से एकजुटता दिखा जगह देने निविदा न डालने व‌ पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध न कराने पर किसी भी हालत में प्रशासन द्वारा शराब दूकान न‌ खोल पाने की ओर आगाह करते हुये ग्राम की शासकीय भूमि पर प्रशासन द्वारा जबरिया शराब दूकान खोलने की स्थिति में आंदोलनात्मक रुख़ अपनाने के साथ – साथ ऐसे करने वाले अधिकारी के खिलाफ उसके व्यक्तिगत नाम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की सलाह दी है । इधर जानकारी के अनुसार बीते कल धरनास्थल पहुंचे ‌पूर्व क्षेत्रीय जनपद सदस्य के सुझाव पर आज सोमवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुरु से मुलाकात की जिन्होंने किसी भी कीमत पर खौली में शराब दूकान न खुलने देने का अपना पूर्ववर्ती वादा को‌ दुहराने के साथ – साथ ग्राम पंचायत से कथित शराब दूकान खोलने संबंधी पारित प्रस्ताव को निरस्त करने का प्रस्ताव अविलंब पारित कर जिलाधीश व अनुविभागीय अधिकारी को‌ देने का निर्देश दिया । साथ ही अवैध शराब विक्रेताओं तथा आबकारी व पुलिस प्रशासन के मैदानी अमला के बीच सांठगांठ होने से अवैध शराब बिक्री न‌ थमने की शिकायत पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने व सहयोग का आश्वासन दिया । इधर क्षेत्र के प्रबुद्ध व जागरूक नागरिकों का‌ कहना है कि शासन शराब दूकान खोलने के आदेश को निरस्त करता है अथवा ग्रामीण फरमान के चलते निविदा न डालने के कारण खौली में शराब दूकान नहीं खुलता यह देखना दिलचस्प होगा। इधर ग्रामीणों की बैठक में शराब दूकान खोलने के ‌आदेश के निरस्तीकरण आदेश जारी होने के ‌बाद श्री गुरु का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया ।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    Vinod GuptaJuly 1, 20261 Views

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.