Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»04 से 06 अगस्त तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग प्रदेशभर में चलाएगा “बने खाबो-बने रहिबो” जांच एवं जागरूकता अभियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और चलित प्रयोगशाला के माध्यम से होगी सघन जांच
    Blog

    04 से 06 अगस्त तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग प्रदेशभर में चलाएगा “बने खाबो-बने रहिबो” जांच एवं जागरूकता अभियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और चलित प्रयोगशाला के माध्यम से होगी सघन जांच

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 4, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    04 से 06 अगस्त तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग प्रदेशभर में चलाएगा “बने खाबो-बने रहिबो” जांच एवं जागरूकता अभियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और चलित प्रयोगशाला के माध्यम से होगी सघन जांच

    जीपीएम। बरसात के मौसम को देखते हुए खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण के रोकथाम व आम जनता को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में, प्रदेशभर में एक साथ विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत 04 से 06 अगस्त तक प्रदेशभर में एक साथ विभाग के द्वारा “बने खाबो-बने रहिबो” विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्ट्रीट फूड वेंडर, हैंडलर, खाद्य सेवा देने वाले दुकानदार, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में बरसात के दौरान खाद्य पदार्थों की सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छता, होटल एवं दुकानों में संचालकों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजा और स्वच्छ भोजन व नाश्ता की जांच की जाएगी। इसी कड़ी में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी आगामी 04 से 06 अगस्त, 03 दिनों तक “बने खाबो-बने रहिबो” अभियान के तहत जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दीपक अग्रवाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट फूड एवं रेस्टोरेंट में सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं और आम जनता को सुरक्षित खाद्य के बारे में जागरूक किया जाना है। इस अभियान के तहत जिलेभर के स्ट्रीट फूड वेंडर और खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का उल्लंघन, जैसे अखबारी कागज का उपयोग, बांसी खाद्य पदार्थों का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नॉनवेज का एक कंटेनर में रखरखाव, खाद्य पदार्थ की अस्वच्छ हैंडलिंग, पाए जाने पर इससे होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देने के साथ-साथ उन पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने बताया कि, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभाग द्वारा आम जनता में खाद्य पदार्थों के प्रति जन-जागरूकता लाना है। ताकि सभी “बने खाबो-बने रहिबो” अभियान को हमेशा पालन कर सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    Rekhraaz SahuApril 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार महासमुंद।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.