Blog

हो जाइये तैयार नव वर्ष की ऐतिहासिक शोभायात्रा का साक्षी बनने-01 अप्रेल को निकले वाले शोभा यात्रा के ये होंगे मुख्य आकर्षण….

हो जाइये तैयार नव वर्ष की ऐतिहासिक शोभायात्रा का साक्षी बनने-01 अप्रेल को निकले वाले शोभा यात्रा के ये होंगे मुख्य आकर्षण….

आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष को बड़े हर्षोल्लास के साथ आरंग क्षेत्र के समस्त हिन्दू एवं सनातनीयो द्वारा मिलकर धूमधाम से मनाया जायेगा। 01 अप्रेल मंगलवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन आरंग नगर में किया गया है। शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर जहां युवाओ की टीम जी जान से जुटी हुई है वही नगर के विभिन्न संस्था, समाज और संगठन ऐतिहासिक एवं भव्य शोभा यात्रा का स्वागत कर उसका साक्षी बनने सक्रीय हो गए है।इस बार शोभा यात्रा में श्री रामजानकी व श्री हनुमान जी की चलित आकर्षक लाइटिंग के साथ मूवमेंट चलित झांकी,DJ साऊंड में छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाने वाले समृद्धि DJ की विशेष प्रस्तुति, हिन्दुत्व संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले महाराष्ट्र के दोल पथक का विशेष वादन,इंडिया गाट टैलेंट में प्रदर्शन कर चुके दिल्ली के अघोरी महाकाल नृत्य का अनोखा प्रदर्शन, सहित भगवान् श्रीराम जी भव्य प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगा। आयोजको नववर्ष मनाते हुए घर पर भगवा ध्वज फहराने, घर के प्रवेश द्वार पर तोरण लगाने,गोबर से लिपकर रंगोली बनाने की अपील करते हुए नववर्ष का प्रथम दिवस उत्साह के साथ मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएँ दे र एवं बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करे।इस दिन संध्या के समय दीपक जला कर सहपरिवार मंदिर देव-दर्शन हेतु अवश्य जायें। आपको बता दे कि हिन्दू नववर्ष का विशेष महत्व है। माना जाता है कि यह दिन सृष्टि रचना का पहला दिन है इस दिन से 1 अरब 97 करोड़ 39 लाख 49 हजार 122 वर्ष पूर्व ब्रम्हाजी ने जगत की रचना प्रारंभ की थी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button