होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने चलाया विशेष अभियान-अवैध शराब सहित इन पर की गई कार्यवाही…

आरंग। होली पर्व के पूर्व आरंग पुलिस होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों एवं हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।अवैध शराब पर कार्यवाही विशेष अभियान के तहत तीन प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी – चनेश्वर साहू (37 वर्ष), पिता राधेश्याम ग्राम भानसोज जप्त – 30 पोवा देशी शराब
कीमत – 3000 रुपये अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी – महेंद्र ध्रुव (36 वर्ष), पिता विष्णु ग्राम गुमा थाना खरोरा जप्त – 32 पोवा देशी शराब कीमत – 3200 रुपये
अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी – रितेश कुमार कंडरा (31 वर्ष), पिता अशोक निवासी कॉलेज चौक आरंग जप्त – देसी मसाला शराब कीमत – 3000 रुपये। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।वही हुड़दंगियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही-होली त्यौहार के पूर्व शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए थाना आरंग पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित इस्तगासे तैयार कर अनावेदकों को कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया-01.अनावेदक – विजय कुमार यादव (22 वर्ष)
पिता – भेख लाल यादव निवासी – ग्राम जरोद, थाना आरंग, जिला रायपुर।02. अनावेदक – रामानंद निषाद (44 वर्ष)पिता – पुनीत राम निषादनिवासी – वार्ड क्रमांक 01, आरंग।03.अनावेदक – राजेंद्र निषाद (34 वर्ष) पिता – राम जी निषाद निवासी – वार्ड क्रमांक 01, आरंग थाना आरंग।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने आम जनता से अपील की है कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, शराब बिक्री या हुड़दंग की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विनोद गुप्ता-आरंग




