स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य सचिव को सौपा ज्ञापन-अपने इन 07 मांगो पर की चर्चा…

आरंग।रायपुर :- छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधी मंडल ओ.पी.शर्मा, संरक्षक/सलाहकार एवं एस.पी.देवांगन महामंत्री के नेतृत्व मे कर्मचारी के विभीन्न मांगो एवं समस्या के निराकरण संबंध मे अमित कटारिया ,सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण से भेटकर अपने इन मांगो पर विस्तृत चर्चा की गईः-
- अनुकंपा नियुक्त सहायक ग्रेड 03 जिसकी राज्य मे संख्या लगभग 188 विगत 10-12 वर्षो से विभागीय कौषल परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित न कराने के कारण कर्मचारियो को वेतन वृद्धि एवं वरिष्ठता का लाभ नही मिल पा रहा है, अतः नियमो मे शिथिलता कर वेतन वृद्धि एवं वरिष्ठता का लाभ नियुक्ति दिनांक से देने संबधी चर्चा किया गया, इस संबंध में सचिव, समान्य प्रशासन एवं सचिव, वित्त विभाग से भी भेटकर ज्ञापन सोैपा गया।
- भारी वाहन चालक के लाईसेंस धारी के रूप मे नियुक्त वाहन चालको को 2200/ ग्रेड पे, देने हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं चर्चा मे बताया गया कि इसी आदेश के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग मे भारी वाहन चालको को 2200/ ग्रेड पे का लाभ मिल चुका है।
- स्टाॅफ नर्स/ नर्सिंग सिस्टर/डेªसर ग्रेड01/ चतुर्थ श्रेणी का पदनाम परिर्वतन केन्द्र एवं मध्यप्रदेश शासन के तर्ज पर करने हेतु चर्चा क गई
- एक पाली मे ओ.पी.डी मे विस्तृत चर्चा की गई जिसमे सचिव महोदय पूर्ण सहमत हुए।
- स्वास्थ्य सेवाये मे कार्यरत बी.ई.टी.ओ / नर्सिंग सिस्टर के पदोन्नति के संबंध एवं नर्सिंग सिस्टरो को विगत कई वर्षो से समयमान नही मिल पा रहा है ,
- नेत्र सहायक अधिकारी/एम.एल.टी./रेडियोगा्रफर कोर्स का उन्नयन कर डिग्री कोर्स करने।
- अध्ययन अवकाश स्वीकृत न होने के कारण रिकवरी की जानकारी दी गई एवं कई संस्थाओ मे वेतन रोकने की जानकारी दी गई , अवकाश शीघ्र स्वीकृत करने का निवेदन किया गया।
विभीन्न अन्य लंबित मांगो पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमे सचिव महोदय द्वारा माह दिसंबर मे परामर्श दात्री समिति बैठक बुलाकर सभी लंबित मांगो पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है।प्रतिनिधी मडंल मे प्रधान संरक्षक/सलाहकार ओ.पी.शर्मा, प्रांतीय महामंत्री एस.पी.देवांगन, जिला संरक्षक एस.एस.सोनी, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगें, प्रांतीय संयोजक एम.एल.टी. प्रकोष्ठ अमृत लाल निषाद, प्रांतीय संयोजक वाहन चालक सुभाष सहारे, अध्यक्ष ब्लाक शाखा अभनपुर कमल चंद्राकर, उत्तम सोनवानी, तीरथ निषाद, हितेश निर्मलकर, असवन टंडन, कसडोल से टंडन उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



