स्कूल के अहाता एवं सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। गुरुवार को ग्राम ख़ैरझिटी में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्कूल के अहाता एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अन्य अतिथियों के साथ विधि विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक श्री सिन्हा का ग्रामीणजनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारी प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास में नए कार्यों की सौगात दे रहे हैं। इसमें हमारा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र भी लगातार विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़क, पुल पुलिया के निर्माण की स्वीकृति लगातार मिल रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सरल हो रही है। इसके अलावा स्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष, आहता निर्माण से शिक्षा की सुविधाओं में भी विस्तार हो रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीणों दोनों क्षेत्रों को लगातार विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। प्रदेश के हर कोने में विकास हो रहा है। नक्सली भी हिंसा का रास्ता छोड़ सुशासन में मुख्य धारा में वापस लौट रहे हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि आप सभी सरकार की योजनाओं का लाभ लेवे। साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाए।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच रामेश्वरी कुंजलाल चेलक सरपंच, भाजपा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चन्द्राकर, राधेश्याम साहू, पार्वती राधेश्याम साहू, लवेश ढीढी जनपद सदस्य, पोखन ढीढी, संगीता कोसले, शैलेन्द्री पटेल, पोषण निर्मलकर, संतोष सिन्हा, संतराम साहू, तोरण यादव, तारेंद्र साहू, खिलावन यादव, शशिकांत साहू, राजू साहू सहित अन्य उपस्थित थें।
