सेवा निवृत हुवे प्रधान पाठक को दी गई विदाई-सौपा गया पेंशन अदायगी पत्र

आरंग।आज शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक बेसिक शाला आरंग के प्रभारी प्रधान पाठक रामकुशल साहू 39 वर्ष, 1 महीना और 16 दिनों की लंबी एवं समर्पित सेवा के बाद अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवाओं को सम्मान देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार शिक्षा कार्यालय आरंग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई देकर पेंशन अदायगी पत्र दिया गया एवं मुंह मीठा कराया गया।वरिष्ठ साहू ने अपनी लंबी सेवा अवधि में विद्यालय के उन्नयन और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवा निवृति के अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बुधराम नाविक, सहायक ग्रेड 2 केशव डहरिया, गिरधर ढीढी,घनश्याम रात्रे , सहायक ग्रेड 3 पी डी मानिकपुरी, राजपाल चंद्राकर, सरस्वती चौहान एवं संकुल समन्वयक शिक्षक नूतन मंडले आपरेटर गण भानु साहू ,लक्की डहरिया तथा भुनेश्वरी कुंजे, डागेश्वर साहू,वेदप्रकाश पटेल, हेमंत चंद्राकर एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग




