Blog

सेरीखेडी में मिला अज्ञात शव-पुलिस ने शिनाख्ती हेतु जारी किया फोटो….

सेरीखेडी में मिला अज्ञात शव-पुलिस ने शिनाख्ती हेतु जारी किया फोटो….

आरंग। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेडी में अज्ञात शव मिला है। जिसकी शिनाख्ती हेतु पुलिस ने फोटो जारी किया है।पुलिस थाना से जारी विज्ञाप्ति में बताया कि सेरीखेडी से नया रायपुर ब्रिज की ओर ग्राम सेरीखेडी शमशानघाट नकटा तालाब के पास एक अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 65-70 वर्ष जो कत्थे रंग का शर्ट पहना है एवं नीचे बदन मे कपडा नही पहना है जो मृत हालत मे सेरीखेडी शमशानघाट नकटा तालाब पास पडा हुआ मिला।जिसका शिनाख्त नही हुआ है। जिसके संबंध मे गांव सरपंच एवं अन्य लोगो को जानकारी दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिछलने 2-3 महिनो से सेरीखेडी ढाबा के आसपास देखा गया था। बीमार व कमजोर दिख रहा था तथा भीख मांगकर अपना जीवन व्यतीत करता था।पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया। कायमी की सूचना एसडीएम आरंग को भेजी गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button