Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»सिकासार जलाशय से कोडार बांध तक बनेगा नहर, विधायक के प्रयास से मिली सर्वेक्षण की प्रशासकीय स्वीकृति
    छत्तीसगढ़

    सिकासार जलाशय से कोडार बांध तक बनेगा नहर, विधायक के प्रयास से मिली सर्वेक्षण की प्रशासकीय स्वीकृति

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuFebruary 22, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सिकासार जलाशय से कोडार बांध तक बनेगा नहर, विधायक के प्रयास से मिली सर्वेक्षण की प्रशासकीय स्वीकृति

    महासमुन्द। गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय महासमुंद तक नहर निर्माण होगा। बहुप्रतीक्षित और लाखों किसानों से जुड़े इस महत्वकांक्षी परियोजना की स्वीकृति से किसानों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए विधायक बनने के बाद से योगेश्वर राजू सिन्हा निरंतर विभागीय मंत्री केदार कश्यप और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मिलकर आग्रह कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि यह भाजपा के जिला स्तर के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल था।

    महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंत्रालय महानदी भवन जल संसाधन विभाग रायपुर से 22 फरवरी को जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि अवर सचिव ने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार को प्रशासकीय आदेश जारी कर दिया है। 

    जल संसाधन विभाग के अवर सचिव प्रेम सिंह घरेन्द्र द्वारा जारी आदेश में गरियाबंद के दायें तट से कोडार जलाशय महासमुन्द तक प्रस्तावित नहर निर्माण के सर्वेक्षण कार्य के लिए करीब 5 करोड़ 70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। मुख्य अभियंता को जारी आदेश में बताया गया है कि तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब निर्धारित समयावधि में सर्वेक्षण पूरी कर नहर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लाखों किसानों की खेती सिंचित हो सकेगी।

    गौरतलब है कि लंबे अर्से से इस महत्वकांक्षी परियोजना की मांग की जा रही थी। बजट प्रावधान किए जाने के बावजूद पिछली सरकार ने किसानों के हित से जुड़े इस काम को प्राथमिकता में नहीं रखा। क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पद यात्रा करके तत्कालीन कांग्रेस सरकार का ध्यानाकर्षण कराया, बावजूद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अथक प्रयास करते हुए जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से निरंतर मांग किया और मंत्रालय स्तर पर अधिकारियों से सतत संपर्क कर तकनीकी स्वीकृति और प्रशासकीय स्वीकृति कराने में अहम भूमिका निभाई।

     परिणामस्वरूप 7 फरवरी को तकनीकी स्वीकृति के साथ मुख्य अभियंता ने फ़ाइल प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मंत्रालय भेजा था। जहाँ से राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखंड गरियाबंद की सिकासार जलाशय (गरियाबंद के दांये तट से कोडार जलाशय महासमुंद तक प्रस्तावित नहर निर्माण का सर्वेक्षण) कार्य  कराने के लिए लीडर सर्वे (Lidar Survey) सहित 569.95 लाख (रुपये पांच करोड़ उनहत्तर लाख पंचानवे हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। अब जल्द ही कागजी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के पश्चात सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य स्वीकृत राशि और निर्धारित समयावधि (करीब 6 माह) के अंतर्गत ही पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। 

    इस स्वीकृति के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप और सभी विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

    ELECTION CG KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS NEWSNEWS UPDATE DAILY
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    Vinod GuptaJuly 19, 202659 Views

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.