सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 137 किलो गांजा जब्त

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 137 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 65 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में शामिल सात पुरुष एवं एक महिला सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय बॉर्डर रहेटीखोल में चेकिंग के दौरान संदिग्ध टोयोटा कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी और पीछे की सीट में प्लास्टिक बोरियों में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।पकड़ा गया गांजा उड़ीसा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
शिवा साहू, अंगुल (उड़ीसा)बुधु भूतिया, अंगुल (उड़ीसा)नीलों फार सफी (महिला), अकोला (महाराष्ट्र)सुल्तान खान, चेंबूर (महाराष्ट्र)नरोतम बेहरा, अंगुल (उड़ीसा)सुशील साहू, अंगुल (उड़ीसा)दिलशाद खान, पूर्णिया (बिहार)शेख जब्बार, अकोला (महाराष्ट्र)
सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी (2)(सी) एवं 29-1 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है।
