Blog

सलिहाभाटा धान उपार्जन केन्द्र से 50 कट्टा अवैध धान जप्त

पटेवा तहसील के ग्राम सलिहाभाटा स्थित धान उपार्जन केंद्र पर आज मंडी अधिनियम के तहत मंडी निरीक्षक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह धान तुमगांव निवासी संतोष साहू द्वारा अवैध रूप से लाया गया था।जप्त धान को सलिहाभाटा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध धान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाना और खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना था।धान खरीदी केंद्र पर अवैध धान की आमद पर प्रशासन सख्त नजर रख रहा है।

Related Articles

Back to top button