समाधान शिविर-सांसद बृजमोहन ने अफसरों को सख्त लहजे में समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश-इन विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन…

आरंग।आज आरंग में आयोजित समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अफसरों को सख्त लहजे में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने समाधान शिविर में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता जनता की भलाई और उनके विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। हम सुनिश्चित करेंगे कि हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें। आज का यह आयोजन इसी प्रतिबद्धता का परिचायक है।यह समाधान शिविर और लोकार्पण कार्यक्रम यह संदेश देता है कि छत्तीसगढ़ में जनसेवा और विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। स्थानीय जनता की भागीदारी और प्रशासन के समर्पित प्रयासों से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। आज शुक्रवार को नगर पालिका परिषद आरंग के तत्वाधान में पीएम श्री शासकीय अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में समाधान शिविर का आयोजन हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा रायपुर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बृजमोहन अग्रवाल ने 181.62 लाख एवं 58.04 लाख का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया उन्होंने प्रत्येक विभाग की जानकारी लेते हुए कई मामलों में अफसरो को कड़े निर्देश दिए एवं कहा की अवैध शराब बिक्री बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे एवं जल संकट के भी त्वरित समाधान के निर्देश दिए उन्होंने शासन की अनेक कार्य योजनाओं से लाभ उठाने की बात भी कह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। उन्होंने सेना के पराक्रम को स्मरण कर उनका नमन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण गुरु खुशवंत साहेब ने कहा की छत्तीसगढ़ शासन आपके द्वार पर है और आपकी समस्याओं को सुलझाने के लिए दृढ़ संकल्पित है उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान ना हो सके और यही सुशासन है तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद आरंग अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आरंग वासियों को बधाई देते हुए स्थानीय विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि सामूहिक प्रयास और जनता का सहयोग विकास के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और क्षेत्रवासियों से भी जागरूकता बनाए रखने की अपील भी की। डॉ. जैन ने कहा हमारा उद्देश्य है कि स्थानीय प्रशासन हर प्रकार से जनता की सेवा में तत्पर रहे और विकास को गति मिले।अन्य अतिथि गण ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी साहू, जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर भाजपा मंडल अध्यक्ष आरंग देवनाथ साहु, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद हीरामन कोसले, पार्षद गण नरेंद्र कुमार लोधी, भानमती राकेश सोनकर, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, वीरेंद्र कडरा, खुशबू राकेश शर्मा,सुनीता विनायक धुरंधर, चित्ररेखा विक्रम परमार, सेवती तोषण साहू आदि की उपस्थित थे। सर्व विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी ने कहा कि मांग एवं शिकायत मिलाकर कुल 1791 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1150 नगर पालिका से संबंधित रहे जिसमें निराकरण की दिशा में कार्यवाही की गई है अतिथियों ने हितग्राहियों को स्पेयर किट आयुष्मान कार्ड जाति प्रमाण पत्र श्रम कार्ड अन्नप्राशन किट ड्राइविंग लाइसेंस व्हीलचेयर ट्राई साइकिल आदि का वितरण किया गया इस अवसर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर, तहसीलदार सीता शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजयलक्ष्मी अनंत ,महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, प्राचार्य हरीश शर्मा, उप अभियंता केश नाथ साहू एवं हरीश मांझी तथा सभी विभाग के प्रमुख गण, मंच संचालन अशोक साहू ,शिक्षक गण अरविंद वैष्णव, महेंद्र पटेल एवं भूषण जलक्षत्रि तथा संकुल समन्वय गण हरीश दीवान सुरेंद्र चंद्रसेन, रोशन चंद्राकर, प्रफुल्ल मांझी, नूतन मंडले मनोज मुछावर सहित नगर पालिका परिषद आरंग स्टाफ, एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण, अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा नगर वासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग



