Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

    August 25, 2026

    आरंग में 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    August 25, 2026

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का भाजपा पर हमला-बताया इसे राजकीय विफलता का प्रमाण
    Blog

    प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का भाजपा पर हमला-बताया इसे राजकीय विफलता का प्रमाण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का भाजपा पर हमला-बताया इसे राजकीय विफलता का प्रमाण

    आरंग। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ शिवकुमार डहरिया ने दुर्ग और बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती के सनसनीखेज खुलासे पर साय सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक विज्ञप्ति में इसे छत्तीसगढ़ के माथे पर ‘कलंक’ बताते हुए कहा कि जिस राज्य की पहचान मेहनत कश किसानों से थी, उसे भाजपा ने नशे के सौदागरों की चरागाह बना दिया है।पूर्व मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि यह सामान्य अपराध नहीं, बल्कि “राजकीय विफलता” का प्रमाण है। भाजपा के अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में अफीम की फसल लहलहा रही है और विभाग सोया हुआ है। क्या यह मान लिया जाए कि पुलिस और खुफिया तंत्र सिर्फ विपक्ष की जासूसी के लिए है..?? दुर्ग से लेकर बलरामपुर तक अफीम के तार जुड़ना यह बताता है कि सफेदपोशों के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं है। क्या भाजपा के स्थानीय नेताओं को इसकी जानकारी नहीं थी..?
    पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने भाजपा के चुनाव चिन्ह पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ ये सुशासन का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ प्रदेश की जवानो को नशे में झोंकने की तैयारी। अब भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह ‘कमल’ बदलकर ‘अफीम का फूल’ कर लेना चाहिए, क्योंकि इनकी प्राथमिकता अब विकास नहीं, बल्कि नशे का कारोबार है।उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से सीधे 05 सवाल किए की खुलासा देरी से क्यों? जब फसल कटने को तैयार थी, तब प्रशासन को होश क्यों आया? क्या यह किसी अंदरूनी बंदरबांट का नतीजा है?सफेदपोशों पर चुप्पी क्यों?अब तक सिर्फ खेत मालिकों पर कार्रवाई क्यों हुई? इसके पीछे के ‘असली आकाओं’ के नाम उजागर क्यों नहीं किए जा रहे? प्रदेश के गृहमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर मौन क्यों हैं? क्या उन्हें नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करनी चाहिए? क्या सरकार उन स्थानीय भाजपा नेताओं की कॉल डिटेल्स सार्वजनिक करेगी, जो उन इलाकों में सक्रिय हैं? छत्तीसगढ़ को ‘उड़ता पंजाब’ बनाने की इस साजिश का मास्टरमाइंड कौन है?पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को दबने नहीं देगी। भाजपा द्वारा प्रदेश को नशे का गढ़ बनाने की योजना को कांग्रेस कभी सफल होने नहीं देगी।कांग्रेस पार्टी नशे के विरुद्ध हमेशा से लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

    August 25, 2026

    आरंग में 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    August 25, 2026

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

    Vinod GuptaAugust 25, 202614 Views

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.