Blog

सघन निरीक्षण के बीच संपन्न हुआ बोर्ड परीक्षा-अब स्थानीय परीक्षाओं की तैयारी…

सघन निरीक्षण के बीच संपन्न हुआ बोर्ड परीक्षा-अब स्थानीय परीक्षाओं की तैयारी…

आरंग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में आज आरंग क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्षा पांचवीं का अंतिम पेपर (पर्यावरण) कड़ी निगरानी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा गठित उड़न दस्ता टीम ने क्षेत्र का व्यापक दौरा किया।
निरीक्षण अभियान के तहत संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने कलई, भोथली, गुखेरा और खमतराई प्राथमिक शालाओं का सघन दौरा किया। टीम ने केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लेते हुवे बैठक व्यवस्था, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।ज्ञात हो कि स्थानीय परीक्षा कक्षा 01ली से 07 वी ,30 मार्च से प्रारंभ है।
अंतिम पेपर के दौरान अधिकारियों ने बच्चों से चर्चा की और उन्हें ‘पर्यावरण’ विषय के उत्तर अपनी मौलिकता और सूझबूझ से लिखने के लिए प्रेरित किया परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में केंद्राध्यक्ष नरसिंह दास मानिकपुरी, लक्षण लहरी, अरविंद वैष्णव और दिगम्बर बरिहा की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही निरीक्षण और व्यवस्था संचालन में भूषण जलक्षत्रि राम नारायण कन्नौजे, नोहरलाल यादव , कमल सिंह राठौर,प्रभा जलक्षत्रि,नीलू देवांगन कृष्णा चंद्राकर विष्णु ध्रुव,सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button