Blog

संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे आरंग की ये छात्राये करेंगे प्रदर्शन…

संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे आरंग की ये छात्राये करेंगे प्रदर्शन…

आरंग। अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल से तीन बच्चे संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे शामिल होंगे। प्राचार्य हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 11 वी विज्ञान से खनक रात्रे कक्षा आठवी से एन्जल वर्मा एवं आद्या अग्रवाल संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे भाग लेंगे, जो विद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष की बात है। खेल शिक्षिका प्रीति साहू के अनुसार ये तीनो छात्राएँ विगत वर्ष मे भी कराटे मे अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है, साथ ही साथ खेल गतिविधियों काफी सक्रिय भी रही है। एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेख धुरंधर ने इन बच्चों के साथ विद्यालय प्रबन्धन एवं खेल शिक्षिका की सराहना करते हुए कहा कि संभाग स्तरीय कराटे के साथ इस वर्ष विद्यालय के 11 बच्चे जिला स्तरीय बैडमिंटन मे चयनित हुए, जो अपने आप मे एक कीर्तिमान है।उप प्राचार्य आकाश विश्वास, एच एम (माध्यमिक) शिनी मैथ्यू, एच एम (प्राथमिक)कनकलता वर्मा आदि स्टाफ ने इन बच्चों को शुभकामनाएँ दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button