Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विज्ञान मेला का आयोजन-विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिया टेक्नोलॉजी पर आधारित चलित एवं स्थिर मॉडल की प्रस्तुति
    Blog

    विज्ञान मेला का आयोजन-विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिया टेक्नोलॉजी पर आधारित चलित एवं स्थिर मॉडल की प्रस्तुति

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 18, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विज्ञान मेला का आयोजन-विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिया टेक्नोलॉजी पर आधारित चलित एवं स्थिर मॉडल की प्रस्तुति

    आरंग/बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में विकास खंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के अंतर्गत पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका,प्रश्न मंच का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टेक्नोलॉजी पर आधारित चलित एवं स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए तथा तथा हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों ने नवाचार मॉडलों को प्रस्तुत किया।इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सब विज्ञान की दुनिया में रहते हैं और विज्ञान में रुचि हमारी सकारात्मक सोच को दर्शाता है उन्होंने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, उन्होंने प्रस्तुत मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से क्रॉस क्वेश्चन जैसे जैविक खाद, प्रतिरोध, एलडीआर आदि के बारे में पूछा तथा उनका उत्साह बढ़ाते हुए उसकी व्याख्या भी की उन्होंने आगे कहा की जलवायु स्वस्थ् एवं अनुकूल होगी यदि हम पर्यावरण पर फोकस करें उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया एवं प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे मां हमारी संरक्षण करती है वैसे ही पेड़ को प्राण वायु आक्सीजन का वाहक और धरती का श्रृंगार बताया।

    निर्णायक गण, मधु मालवीय, चंपा साहू, दीक्षा सिंह, कमलेश साहू ,रवि वर्मा , दीप्ती होता,नीतू सोनी, मोतीलाल साहू आदि ने मॉडल के सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पक्ष का अवलोकन करते हुए सभी पहलुओं का ऑब्जरवेशन किया कार्यक्रम नोडल अधिकारी महेश अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सरिता अजगर, द्वितीय मोनिका पटेल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग रहे, प्रश्न मंच में प्रथम समीक्षा चंद्राकर ,भूमिका जलक्षत्रि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग एवं द्वितीय विजय बंदे, गोविंद सिन्हा हायर सेकेंडरी स्कूल निषदा रहे तथा विज्ञान नाटिका में प्रथम जिज्ञासा साहू एवं साथी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई, द्वितीय कावेरी साहू एवं साथी हायर सेकेंडरी लखोली, तृतीय चंचल तिवारी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदिर हसौद एवं विज्ञान सेमिनार में प्रथम दिलीप कुमार पाल महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी रीवा, द्वितीय देवेश कुमार ध्रुव हायर सेकेंडरी लखोली, तृतीय ज्योति बंजारे शासकीय हायर सेकेंडरी रीवा एवं हाई स्कूल स्तर पर विद्या भूषण साहू भिलाई, आयुष धृतलहरे, लोकेश पुरेना लखोली, ज्योति बंजारे, चित्रलेखा साहू महात्मा गांधी स्कूल रीवा आदि ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया इस अवसर पर प्राचार्य सरोजनी केरकेट्टा, व्याख्याता गण अपर्णा तिवारी, चंपा साहू, मंजूलता पटेल ,प्रीति गुप्ता शिक्षक अरविंद वैष्णव एवम संकुल समन्वयक गण आदि की भी सहभागिता रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    Vinod GuptaApril 16, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन… आरंग। आंगन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.