Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026

    ब्राह्मण पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया रवाना
    आप की खबर

    श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया रवाना

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 5, 20244 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘‘रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘‘, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार मानस की इन पंक्तियों के अनुरूप श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के निरंतर आदर्शों से सीख लेते हुए राज्य के नागरिक तथा तंत्र एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकें, इसके लिए श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 850 राम भक्तों की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को आज सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 07 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन करायेगा।


        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए गौरवशाली है कि  छत्तीसगढ़ की जनता श्री रामलला के दर्शन के लिए जा रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारी सरकार बनने पर श्री रामलला दर्शन योजना का वादा किया था, उसे पूरा करते हुए आज छत्त्तीसगढ़ से अयोध्या पहली ट्रेन रवाना हुई है। आने वाले दिनों में रायपुर के साथ रायपुर के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ से भी ट्रेन अयोध्या के लिए चलेगी। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यह विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सप्ताह में एक बार अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अयोध्या के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करायी जायेगी। छतीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां की जनता को सरकारी खर्च पर श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।


        रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। स्टेशन का पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज उठा। यह गूंज ट्रेन के जाने के बाद काफी समय तक उठती रही। गौरतलब है कि 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
        इस अवसर पर विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव श्री पी. अंबलगन, पर्यटन मण्डल के प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला साथ ही आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री गौरव सिंह, एस.पी. श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    Vinod GuptaSeptember 23, 202695 Views

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां आरंग | श्री वक्रतुंड…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.