Blog

शीतकालीन अवकाश में दसवी की छात्रों के लिए लगेंगे विशेष कक्षाएं

शीतकालीन अवकाश में दसवी की छात्रों के लिए लगेंगे विशेष कक्षाएं

आरंग। स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर शीतकालीन अवकाश में 21 से 28 दिसंबर तक फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षा दानकेंद्रों में 9वीं 10वीं की छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं लगाने जा रहे हैं। फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया शिक्षादान
केंद्रों में विशेष रूप से गणित, विज्ञान ,अंग्रेजी जैसे विषयों की कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।शीतकालीन अवकाश में विशेष कक्षाएं आरंग के गायत्री मंदिर में प्रातः 8 से 10 बजे तक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई में प्रातः 9 से 11बजे तक तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा में 10 से 12 तक लगाया जाएगा। ज्ञात हो कि यह संस्था विगत चार वर्षों से आरंग सहित अंचल के अलग अलग गांवों में शिक्षादान केंद्र के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button