शिवाजी महाराज की जन्म जयंती-आज 19 फरवरी को शिवसेना द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

आरंग।शिवसेना आरंग विधानसभा द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जन्म जयंती पर आज 19 फरवरी को कलई चौक पर रक्त दान शिविर का आयोजन रखा गया है।जिसमे शिव सैनिकों सहित युवाओ द्वारा ब्लड डोनेट किया जाएगा। शिवनाथ बल्ड बैंक की निजी वाहन में यह रक्त दान का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।शिवसेना के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिव सैनिको के अलावा आम जनता भी ब्लड डोनेट करेंगे। रक्त दान महादान के तहत कोई भी व्यक्ति कलई चौक पर आकर रक्तदान कर सकता है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केशव वैष्णव जिला उपाध्यक्ष , राज दुबे नगर अध्यक्ष , रिंकु यादव, व्यास सोनकर , टेकु देवांगन , रूपेश धीवर, रेखराज अग्रवाल के अलावा अधिक संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहेंगे ।
विनोद गुप्ता-आरंग




