Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय, मौसम विभाग ने इन संभागों के लिए जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी
    Blog

    छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय, मौसम विभाग ने इन संभागों के लिए जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 18, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित अन्य इलाकों में मानसून का प्रभाव एक बार और देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों को एक ओर गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को भी इस बारिश का फायदा होता दिख रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम की स्थिति ऐसी ही सामान्य बने रहने की संभावना है।

    आज बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 18 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। बारिश का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले संभावित है।

    मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मानसून अब भी सक्रिय है और आने वाले दिनों में इसकी गति और तेज हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं दक्षिण पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में यह 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के मध्य भाग से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से एक-दो दिन तक बारिश जारी रह सकती है।

    कैसा रहा बिलासपुर का हाल

    न्यायधानी में बुधवार का दिन बारिश और सुहावने मौसम के नाम रहा। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से लोगों को राहत मिली। दोपहर में जमकर मेघ बरसे, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मानसून सक्रिय है। 18 से 23 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    Vinod GuptaApril 16, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन… आरंग। आंगन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.