शा.उ.मा. विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर इनके मुख्य आतिथ्य में फहराया गया तिरंगा…

आरंग। आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चपरीद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया।शाला विकास व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चेतन साहू ने 77वें गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में ग्रामवासियों के साथ ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी छात्र – छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए ,तिरंगा है स्वाभिमान हमारा,झंडा ऊँचा रहे हमारा नारा के साथ माँ भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी महान शहीदों को स्मरण कर उन्हें नमन किया। साथ ही कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों, सभी छात्र – छात्राएं खूब मन लगाकर पढ़े , देश ,प्रदेश ग्राम व परिवार का नाम रौशन करे। इसके पूर्व 26 जनवरी को प्रातः ग्राम में तिरंगा प्रभात फेरी भी निकाला गया, साथ ही स्कूल में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।इस दौरान सरपंच प्रतिनधि उमेन्द्र साहू, विद्यालय के सांसद प्रतिनिधि नकुल साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप साहू साहू, नवीन स्कूल अध्यक्ष दुजराम साहू, रामकृत साहू, शिव साहू, प्रमिला साहू, रेखा साहू,लव साहू, शिवकुमार साहू, गया प्रसाद साहू,छन्नू साहू,नमन साहू, मानसिंह साहू, प्राचार्य जी आर आल्हा व शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित छात्र-छात्राएं एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग





