Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    September 4, 2026

    ब्लॉक स्तरीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न-162 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण, 35 में मिला दृष्टिदोष

    September 4, 2026

    अटल विहार विकास समिति के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
    आप की खबर

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 6, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    खल्लारी/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में शासन द्वारा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत अध्यनरत कक्षा 11 व 12 वी के छात्र - छात्राओं को सार्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) वितरण सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय में किया गया। उक्त व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 51 स्कुलीय बच्चों को प्रमाण पत्र संहित नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रत्येक एक प्रशिक्षु विद्यार्थी को 13 सौ रूपये प्राप्त हुये। इस तरह से कुल 66300 की राशि का वितरण किया गया।
    
    
    विद्यालय में छात्र - छात्राओं को सार्टिफिकेट (प्रमाण - पत्र) वितरण समारोह के मुख्यअतिथि  खल्लारी के सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू, अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुश्री सविता चन्द्राकर, विशेष अतिथि मनहरण गुप्ता, मिल्लुराम साहू, इन्द्रकुमार चौहान थे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिओं संहित प्राचार्य व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का गुलाल व तालियों के गड़गडाहट से स्कुलीय बच्चों ने स्वागत, अभिनंदन किया गया। 
    
    
    स्वागत पश्चात विद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के प्रमाण पत्र, वितरण सम्मान समारोह के आयोजन को सम्बोधित करते हुये खल्लारी के सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू ने कहा की विद्यार्थीयों का जीवन हर बार कुछ नया करते हुये बहुत कुछ सिखना और अपने गुरूजनों के बताया मार्ग में चलते हुये सबके प्रति सम्मान की भावना रखना ही सफलता का मुख्य कारण है और स्कुलीय बच्चों के इस जीवन काल में जितने भी प्रणाण पत्र मिलते हैं। वह प्रत्येक प्रमाण पत्र (सार्टिफिकेट) एक तरह से हमारे गुरूजनों का आशीर्वाद का प्रमाण है। विद्यालय के प्राचार्य सुश्री सविता चन्द्राकर ने भी अपने उद्दबोधन में कहा की स्कुली बच्चों को हर सम्भव आगे लाने शासन व शिक्षा विभाग के पास बहुत से योजना हैं।व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षक - शिक्षा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसमें प्रशिक्षु छात्र - छात्राओं को व्यावसायिक रूप से शिक्षण की ऊंचाइयों तक पहुंचने का एक सुनहरा माध्यम है। वहीं स्कुलों से प्राप्त शिक्षा व संस्कार बच्चों को विकास के मुख्यधारा से जोड़ कर एक सफल इंसान बनाता है।आयोजन का संचालन विद्यालय के व्याख्याता एल.डी.चन्द्राकर ने किया। खल्लारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम इंटर्नशिप (प्रशिक्षण) के व्यावसायिक ट्रेनर के रूप में नियुक्त शिक्षक सुभाष साहू व शिक्षिका सुश्री हेमलता साहू ने विद्यालय के 51 छात्र - छात्राओं को इलेक्ट्राॅनिक, आटोमोबाईल, हार्डवेयर ट्रेड के कार्यों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए प्रशिक्षित किया। जहां इंटर्नशिप (प्रशिक्षण) का ट्रेनिंग कार्य विद्यालय में करीब 10 दिनों  तक रहा। सार्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) वितरण सम्मान समारोह आयोजन के इस अवसर प्रमुख रूप से व्याख्याता एल.डी.चन्द्राकर, वेणुका साहू, शिक्षक देवकुमार साहू, राजेन्द्र चौहान, सुभाष साहू, शिक्षिका पुरी हरपाल, सरोज सिंह मर्सकोले, वंदना कोटांगले, हेमलता साहू संहित स्कुलीय बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

    ✨ व्यावसायिक पाठ्यक्रम रोजगार का है सुनहरा माध्यम :-
    शासन द्वारा चलाये जा रहे यह योजना विश्वविद्यालय, महाविद्यालयी, हायर सेण्डरी विद्यालयी छात्र – छात्राओं लिये है। जिस व्यावसायिक पाठ्यक्रम से छात्र – छात्राओं को व्यावसायिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। जहां इस प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) के माध्यम से विद्यालयी बच्चों को व्यवसाय करने और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    Vinod GuptaSeptember 4, 2026292 Views

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम ​आरंग। स्थानीय श्याम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.