Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शाला प्रवेश उत्सव, साइकिल वितरण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न-मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश
    Blog

    शाला प्रवेश उत्सव, साइकिल वितरण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न-मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 24, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शाला प्रवेश उत्सव, साइकिल वितरण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न-मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश

    आरंग। आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरु खुशवंत साहेब बलौदाबाजार जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी (पलारी) में आज शाला प्रवेश उत्सव, साइकिल वितरण, भूमि पूजन एवं शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक के आगमन पर ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक मांदर वादन के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का परिचय देते हुए आत्मीय स्वागत किया गया।वहीं विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गुरु खुशवंत साहेब ने बच्चों को कॉपी, पुस्तकें एवं गणवेश वितरण कर विद्यालय में बच्चो का स्वागत किया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण भी किया गया एवं प्रतिभावान छात्र–छात्राओं का सम्मान भी किया गया। अपने संबोधन में गुरु खुशवंत ने कहा कि हमारी बेटियां शिक्षा में पीछे न रहें, इसलिए सरकार उनके आत्मनिर्भर और सशक्त भविष्य हेतु निरंतर कार्य कर रही है। आगे शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गांव का भविष्य स्कूल से ही बनता है, और शिक्षा ही वह मार्ग है जिससे हम अपने बच्चों को उज्ज्वल कल दे सकते हैं। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमि पूजन किया गया और शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की भी विधिवत शुरुआत हुई, जिसमें ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, पालकगण, छात्र–छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 202656 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.