Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शराब भट्ठी के विरुद्ध एक दिनी धरना प्रदर्शन को आदेश निरस्त होने तक जारी रखने का लिया गया निर्णय….
    Blog

    शराब भट्ठी के विरुद्ध एक दिनी धरना प्रदर्शन को आदेश निरस्त होने तक जारी रखने का लिया गया निर्णय….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शराब भट्ठी के विरुद्ध एक दिनी धरना प्रदर्शन को आदेश निरस्त होने तक जारी रखने का लिया गया निर्णय….

    Oplus_0

    आरंग। विधानसभा क्षेत्र आरंग के 05 ग्रामों में खुलने जा रहे 05 शराब भट्ठियों में से एक ग्राम खौली में इसके खिलाफ धरना – प्रदर्शन के साथ आंदोलन का शुरुआत हो गई है।आज आयोजित इस धरना प्रदर्शन का उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि आक्रोशित पालकों के आव्हान पर आज एक भी विद्यार्थी ने विद्यालय में उपस्थित दर्ज न करा अपना समर्थन दिया है।धरना प्रदर्शन में आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुये। धरना को शराब दूकान खोलने संबंधी आदेश के निरस्त होने तक अनवरत जारी रखने के निर्णय की जानकारी मिली है। ज्ञातव्य हो कि खौली में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद ही माह अप्रैल में ही आक्रोशित ग्रामीणों ने इसका खिलाफत शुरू कर दी थी व धरना प्रदर्शन के साथ साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित शासन प्रशासन के मुखियाओं के पास अपना विरोध दर्ज कराया था जिस पर कथित आश्वासन ‌भी मिला था पर बीते दिनों जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से निविदा आमंत्रित किये जाने से ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर उभर कर सामने आ गया है जो आज बुधवार को धरना प्रदर्शन के रूप में दिखा। खौली के ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीण व कई संगठन भी इसमें शामिल हुये जिसमें क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की टीम अजय वर्मा व योगेश साहू के साथ , पूर्व जनपद सदस्य दिनेश ठाकुर , आयुष दुबे , गायत्री परिवार के सदस्यगण व‌ डिघारी के महिला संगठन व नजदीकी ग्राम के पंचायत प्रतिनिधिगण आदि शामिल थे । वक्ताओं ने खौलीवासियों को इसके खिलाफ राजनीति से परे एकजुट हो सफलता हासिल होने तक संघर्षरत रहने व संघर्ष में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । साथ ही किसी भी ग्रामीण द्वारा जगह न मुहैय्या कराने का आग्रह भी किया है। कल गुरुवार को धरना के साथ साथ आगामी रणनीति तय करने ग्रामवासियों की बैठक आहूत किये जाने की जानकारी मिली है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 20261 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.