शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री और विधायक ने सुना प्रधानमंत्री का उदबोधन…
आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिरहसौद में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा महिला स्व-सहायता समुह सशक्तिकरण “शक्ति वंदन अभियान” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।आपको बता दे 09 जनवरी को भाजपा ने देशभर में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के बाद क्षेत्र के प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हमेशा माताओ के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर काम करते हैं यही कारण है कि अब हर गांव में महिला समूह के कार्यालय के तौर पर भवन बनाए जाएंगे जहां पर उनके कामकाज और उनकी समीक्षा बैठक के लिए उनको जगह मिल सकेगी, इसी तरह महतारी वंदन योजना, महिला सशक्तिकरण जैसे कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को सौगात दी इसको लेकर भी गुरु श्री खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित भी किया।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, स्व सहायता समुह की बहनें भारी संख्या में उपस्थित थी।
विनोद गुप्ता-आरंग