व्यापारी कल्याण संघ का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष…

आरंग। नवा रायपुर व्यापारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से गोविंद साहू को व्यापारी कल्याण संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में आशीष बरुआ, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार देवांगन, सचिव टीकम चंद साहू, सह सचिव का दायित्व हेमलाल सेन को दिया गया।नये अध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि व्यपारियो की पंजीकृत संगठन (छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 122202554315) व्यापारी हित में कार्य करने प्रतिबद्ध रहेगा।नया रायपुर मिनी मार्केट सेक्टर 27 सेक्टर 28 के समस्त व्यापारी बंधुओ ने नव मनोनीत सभी पदाधिकारियो का आत्मीय स्वागत किया एवं चंदन बंदन लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित किया।
विनोद गुप्ता-आरंग


