विभिन्न महापुरुषों के आ चुके प्रतिमाओं के स्थापना की मांग-इन्होंने उठाया मामला-नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए ये निर्देश…

आरंग। नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता ने विभिन्न चौक चौराहों के नामकरण के चर्चा के दौरान जिन महापुरुषो की प्रतिमा पालिका में आये रखी हुई है उसकी भी स्थापना कराया जाने की मांग रखी उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर में शास्त्री जी की प्रतिमा स्थापना हेतु मंगवाई गई थी उसकी स्थापना करवाई जाए।पार्षद पुष्कर साहू ने भी जानकारी देते हुए बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी स्थापना हेतु रखी हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन प्रतिमाओं के स्थापना हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश CMO को दिए ताकि इन प्रतिमाओं को सम्मान हो सके।
विनोद गुप्ता-आरंग

